फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police cought recovered illegal liquor arrested three people in azamgarh

यूपी: घर में चल रहा अवैध शराब का कारोबार, सरकारी दुकानों पर होती थी सप्लाई

Tue, 07 Jan 2020 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Police cought recovered illegal liquor arrested three people in azamgarh
पुलिस ने बरामद की अवैध शराब और गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर में काफी दिनों से अवैध शराब कारोबार चल रहा था। यहां तैयार होने वाली शराब की सप्लाई सरकारी दुकानों पर की जाती थी। यहां 50 लीटर से अधिक जहरीली शराब मिलने से पुलिस ये पता करने में जुटी है कि शराब तस्कर कोई बड़ी साजिश तो नहीं रच रहे थे। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया साथ ही फरार आरोपी और सरगना की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अवधेश पुत्र सोमनाथ, गोरख कुमार पुत्र उदयराज और ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र झुल्लूर प्रसाद ये तीनों फूलपुर कोतवाली के सैदपुर गांव के निवासी हैं। ओमप्रकाश के घर में अवैध शराब बनाकर उसकी सरकारी ठेकों पर सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता अपनी टीम के साथ ओमप्रकाश के घर छापा मारकर शराब और उसे बनाने के उपकरण आदि बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया। जबकि कई साथी कार और स्कार्पियो में बैठकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में इससे पूर्व जहरीली शराब पीने से मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 56, रौनापार थाना क्षेत्र में 30 और बरदह थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा कि इसका मुख्य सरगना कौन है। 

शराब की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा
जिले में जहरीली शराब पीने से हुई सौ से अधिक लोगों की मौत की घटना के बाद पुलिस ने जिले से करीब अवैध शराब कारोबार की कमर तोड़ दी थी। लेकिन रविवार को फूलपुर के सैदपुर गांव में अवैध शराब का नए अड्डे का खुलासा होने के बाद पुलिस इस मामले में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती।

यही कारण है कि एसपी त्रिवेणी सिंह ने जिले के सभी शराब कारोबारियों की बुधवार को मीटिंग बुलाई है। जिसमें सख्त निर्देश दिया जाएगा कि शराब की दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस दुकान पर किस-किस तरह के माल की सप्लाई हो रही है। ऐसा न करने वालों के लाइसेंस भी निरस्त कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed