{"_id":"601ecafe8ab2b8551d7cb8ce","slug":"police-constable-rescue-a-young-man-who-fell-in-a-40-feet-deep-pit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरे युवक को सिपाहियों ने बचाया, मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरे युवक को सिपाहियों ने बचाया, मिला इनाम
Sat, 06 Feb 2021 10:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कज्जाकपुरा तिराहे के समीप 40 फीट गहरे नाले के चेंबर में गिरे युवक को तत्परता के साथ बाहर निकालने वाले आदमपुर थाने के पीआरवी के पुलिसकर्मियों को शनिवार को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि शुक्रवार की रात कज्जाकपुरा क्षेत्र में जलालीपुरा निवासी अलाउद्दीन (40) फीट गहरे नाले के चेंबर में गिर गया था। 112 नंबर पर आई सूचना के आधार पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल के मुख्य आरक्षी दुष्यंत यादव और होमगार्ड राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने तत्परता दिखाते हुए लिफ्टिंग क्रेन मंगवाई और सूझबूझ से नाले में गिरे युवक को बाहर निकाला। दोनों पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और नौ हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।