फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner Mohit Aggarwal reviewed crime control and law and order among other issues in varanasi

UP News: आपात स्थिति से निपटने को वाराणसी पुलिस तैयार, कमिश्नर बोले- दंगाइयों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

Mon, 29 Sep 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:34 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को और तेज करें। शोहदों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें ताकि समाज में सकारात्मक मेसेज जाए।

विज्ञापन
Police Commissioner Mohit Aggarwal reviewed crime control and law and order among other issues in varanasi
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर रविवार को अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षकों से कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले दंगाइयों/असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों के वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच की गई। निर्देश दिए गए कि आवश्यकतानुसार उपकरणों को पूरी तरह से क्रियाशील रखें।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को और तेज करें। शोहदों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें ताकि समाज में सकारात्मक मेसेज जाए। एंटी रोमिया स्क्वॉड रोजाना स्कूल, कॉलेज, बाजार, पुलिया आदि पर चेकिंग करे और महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई करे। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Asia Cup: चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का विवादित पोस्ट, 'पैसे के लिए कराया गया भारत-पाकिस्तान मैच'

विज्ञापन
विज्ञापन

60 दिनों से ज्यादा लंबित न रहे कोई विवेचना, वाहनों से हटवाएं जातिसूचक शब्द
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोई भी विवेचना 60 दिनों से ज्यादा लंबित न रहे। वैज्ञानिक जांच, फॉरेंसिक तकनीक एवं डिजिटल साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए जाएं। अभियान चलाकर वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्द हटवाए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने वाले चालकों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए।

गो तस्करों, भू-माफियाओं के खिलाफ करें कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गो तस्करों और भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सीमावर्ती और संवेदनशील मार्गों पर इंटरसेप्शन पॉइंट्स, गश्त व्यवस्था, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों की वित्तीय जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया।

ड्रोन उड़ने की फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ने की फर्जी खबर फैलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करें। जनता की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए स्थापित आईजीआरएस पोर्टल की कार्यप्रणाली, प्राप्त शिकायतों की संख्या और निस्तारण दर की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed