फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police

चंद घंटों पहले पत्नी से बात कर कहा था चार मई को आऊंगा घर

Wed, 28 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
police
वाराणसी। अपनी मौत से चंद घंटों पहले सिपाही विनोद कुमार सिंह ने पत्नी ममता को फोन कर कहा था कि वह चार मई को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने घर आएगा। हालांकि नियति ने कुछ और ही निर्धारित कर रहा था। यह कहते हुए विनोद के भाई और परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखने लगे। पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना के जिगना गांव का रहने वाला विनोद कुमार सिंह वर्ष 2015 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। फिलहाल वह पुलिस लाइन में तैनात था और सोमवार को पंचायत चुनाव की ड्यूटी में चंदौली गया था। चंदौली से रोडवेज की रिजर्व बस से पुलिस लाइन वापस लौटते समय चौकाघाट के समीप अचानक विनोद की राइफल से गोली चली और उसकी ठुड्डी से सिर को पार करते हुए बस की छत को भेद कर बाहर निकल गई। विनोद के पीछे बैठे पुलिसकर्मियों का कहना था कि वह राइफल पर ही अपनी ठुड्डी टिकाकर सो रहा था और अचानक न जाने कैसे गोली चल गई। उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि बस में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और परिजनों से बातचीत के आधार पर फिलहाल यही समझ में आया है कि असावधानी के कारण हादसे में सिपाही की जान गई है। सिपाही की राइफल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

-----------------
मिलनसार विनोद का परिवार है संपन्न, पत्नी और मां हुई बेसुध
बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बड़े भाई सत्यनारायण, छोटे भाई प्रकाश और साले परमानंद ने बताया कि विनोद बेहद मिलनसार स्वभाव का था। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही विनोद की नौकरी लग गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है। मकान और जमीन के साथ ही ईंट भट्ठा है, जिसकी देखरेख बड़े भाई करता है। छोटे भाई प्रकाश का चयन यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर हो चुका है। उधर, डेढ़ साल के बेटे के पिता विनोद की मौत के बाद उसकी मां इंद्रावती देवी और पत्नी ममता की हालत बेसुधों जैसी थी। दोनों का यही कहना था कि डेढ़ साल के अबोध के सिर से असमय ही पिता का साया उठ गया। घटना को लेकर परिजनों का कहना था कि ड्यूटी के कारण विनोद थक गया था। इसी वजह से नींद आ गई और दुर्भाग्यवश गोली चल गई। परिजनों ने बताया कि विनोद के शव की अंत्येष्टि हरिश्चंद्र घाट पर की जाएगी। परिजन इस बात को लेकर दु:खी दिखे कि पोस्टमार्टम हाउस पर अधिकारी उन्हें ढांढस बंधाने नहीं आए। सभी का कहना था कि अधिकारियों को आकर ढांढस बंधाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed