फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police

जब तक थी धूप नहीं दिखी पुलिस की सख्ती, शाम में हुई चेकिंग

Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
police
व़ाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखकर बाहर से शहर में लोगों को अकारण ना आने देने के लिए नौ प्वाइंट पर चेकिंग की व्यवस्था शुरू कराई गई है। बृहस्पतिवार को जब तक धूप रही तब तक पुलिसकर्मी एक किनारे छांव में कुर्सी में बैठे दिखे। उनकी सक्रियता तभी देखने को मिल रही थी जब कोई पुलिस अफसर निरीक्षण करने के लिए आ रहा था। ऐसे में बैरिकेटिंग कर चेकिंग करने और बिना कारण के शहर आ रहे बाहरी लोगों को रोकने की कवायद का कोई खास असर नहीं दिखा। यह जरूर रहा कि धूप खत्म होते ही शाम के समय पुलिस सक्रिय हुई और फिर रात तक वाहनों से आने वाले लोगों से पूछताछ के साथ ही मास्क ना पहनने वालों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

------------------
प्रयागराज की ओर से बेरोकटोक आते रहे वाहन
भुलनपुर पीएसी के पास एक चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। दोपहर के समय लगभग 45 मिनट तक खड़े होकर ‘अमर उजाला’की टीम ने देखा तो यही देखने को मिला कि प्रयागराज की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले चारपहिया वाहन बेरोकटोक आ रहे हैं। दो पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन वह आराम से बैठे थे। कुछ ऐसी ही हालत लोहता से चांदपुर चौराहा की ओर आने वाले मार्ग की भी रही। चांदपुर चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी भी किसी चारपहिया वाहन सवार लोगों से कुछ पूछताछ करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

-----------------
आज ही चेकिंग का आदेश मिला है, व्यवस्था कर शुरू करेंगे
रामनगर। सूजाबाद पड़ाव, कटरिया, टेंगरा मोड़ ओर दिन में चारपहिया वाहनों से रामनगर की ओर आने वाले लोगों से पूछताछ होती नहीं दिखी। लोग बेधड़क रामनगर की सीमा में जैसे-तैसे प्रवेश कर रहे थे। सबसे खराब हालत सवारी वाहनों की थी और लोग बगैर मास्क के ही थे। वहीं, बगैर मास्क के जा रहे बाइक और साइकिल सवार लोगों को भी पुलिस नहीं रोक रही थी। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के मद्देनजर आज ही चेकिंग का आदेश मिला है। व्यवस्था की जा रही है और सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लेढूपुर में चेकिंग का कोई मतलब नही, वाहन दूसरी तरफ से जा रहे
सारनाथ। लेढूपुर में बाहर से शहर आने वाले वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ के लिए बैरिकेटिंग की गई है। हालांकि पुलिस कुछ खास सक्रिय नहीं दिखी। वहीं पुलिस का कहना था कि सच पूछिए तो यह प्वाइंट बाहर से आने वाले लोगों के लिए नहीं है, क्योंकि जो भी बसें या बाहरी वाहन आ रहे है वह संदहा से रिंग रोड होते हुए सिंहपुर अंडरपास से म्यूजियम रोड पकड़कर शहर में जा रहे हैं। इस सड़क पर आशापुर के पास बन रहे ओवरब्रिज की वजह से कोई भी नहीं आ-जा रहा है। ऐसे में यहां चेकिंग का कोई मतलब नहीं है।

---------------
आजमगढ़ रोड और डाफी में भी छांव में एक किनारे बैठे रहे पुलिसकर्मी
आजमगढ़ रोड में रिंग रोड अंडरपास और डाफी बाईपास पर डाफी पुलिस चौकी के समीप चेकिंग का निर्देश दिया गया है। दोनों ही जगह ‘अमर उजाला’ की दो टीम ने आधा-आधा घंटे का समय गुजारा तो पुलिसकर्मी छांव में एक किनारे बैठे नजर आए। इस बीच कैमरे देख कर पुलिसकर्मी खड़े जरूर हुए लेकिन थोड़ी देर बाद फिर छांव में बैठ गए। इसके चलते दोनों ही चेकिंग प्वाइंट से वाहन बेरोकटोक आते-जाते रहे। गौरतलब है कि डाफी और सुसुवाही में बांस के बैरियर भी लगाए गए हैं, लेकिन पुलिसकर्मी ही नहीं थे तो कौन पूछताछ या चेकिंग करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed