फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police

अब तक एहसास ही न हुआ कि हम संक्रमित हैं...

Sat, 02 May 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
police
वाराणसी। कैसे हैं दरोगा जी... आपकी और आपके साथियों की तबीयत कैसी है...? शुक्रवार की दोपहर फोन पर यह सुनते ही नगर निगम चौकी के कोरोना पॉजिटिव दरोगा ने कहा कि हम लोग बहुत अच्छे हैं... एहसास ही नहीं हो रहा है कि हम लोग संक्रमित हैं या हमें कुछ हुआ भी है...। अब बस डॉक्टरों की हरी झंडी का इंतजार है...। हम सभी जल्द ही दोबारा फील्ड में नजर आएंगे और अच्छे से अपना काम करेंगे...।
विज्ञापन

जिले के दो दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार की दोपहर नगर निगम चौकी के कोरोना पॉजिटिव दरोगा से फोन पर कुशलक्षेम पूछा तो वह गदगद हो गए। दरोगा ने कहा कि तेज बुखार आया था। लगा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करा लेनी चाहिए तो करा लिए। हमारे साथ ही चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अन्य 10 साथियों के साथ अस्पताल में आइसोलेट होना पड़ा। यहां कोई समस्या नहीं है। अन्य सभी साथी भी ठीक हैं। अब इंतजार है कि दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाए तो जल्द ही फिर से फील्ड में सेवा दी जाए।
विज्ञापन

समझ में नहीं आ रहा कि कैसे संक्रमित हुए
संक्रमित दरोगा ने कहा कि नगर निगम चौकी पर खाना बटवाने के दौरान हम सभी सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतते थे। चौकी और बैरक में रोजाना कोरोना रोधी सॉल्यूशन का छिड़काव भी कराया जाता था। कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग सुपारी व्यवसायी की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी मट्ठा और दही देने आता था तब भी सिपाही सतर्कता बरतते थे। अब कैसे किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए, यह समझ में नहीं आ रहा है। हो सकता है कि लल्लापुरा क्षेत्र में तैनात सिपाहियों के माध्यम से हम सभी संक्रमित हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

महकमा परिजनों जैसे रख रहा ध्यान
दरोगा ने कहा कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह जिस तरह से हमारा ख्याल रख रहे हैं, उसे हम ताउम्र याद रखेंगे। सिगरा व अन्य थाने के साथी भी फोन कर पूछते रहते हैं कि क्या आवश्यकता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई और घर वालों को पता लगा तो वह परेशान हो गए थे और बनारस आने की जिद करने लगे। उन्हें किसी तरह से समझाया कि यहां हमारा पुलिस परिवार हमारी देखरेख में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखा है। तब जाकर सब किसी तरह से माने।

आप सभी पहनें मास्क, न निकलें घर से बाहर
दरोगा ने कहा कि जिले के लोगों से अपील है कि वह मास्क हमेशा पहने रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही लॉकडाउन में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। संक्रमित होने के बाद अस्पताल में बहुत परेशानी होती है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि पुलिस-प्रशासन का सहयोग कर लॉकडाउन में घर में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed