फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police chowki incharge is accused for robbery in varanasi

भाजपा नेता ने दरोगा पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का किया घेराव

Fri, 16 Nov 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
police chowki incharge is accused for robbery in varanasi
भाजपा नेता से जुड़ा मामला, लंका इंस्पेक्टर बोले - कराएंगे विभागीय कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता और पूर्व पार्षद अशोक पटेल के साथ दरोगा उपेंद्र यादव द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर गुरुवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंका थाना की संकटमोचन पुलिस चौकी का घेराव किया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर लंका चौकी पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दरोगा को लंका थाने से संबद्ध कर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


संकटमोचन चौकी पर तैनात दरोगा उपेंद्र यादव मारपीट के एक मामले की विवेचना कर रहे थे। मामले में संकटमोचन और भोगाबीर के दर्जन भर से ज्यादा युवकों का नाम है। सभी को पूछताछ के लिए दरोगा ने संकटमोचन चौकी पर बुलाया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि प्रकरण को लेकर अशोक पटेल चौकी पर पहुंचे और लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को कॉल कर निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। आरोप है कि भाजपा नेता को कॉल करता देख दरोगा भड़क गया और उनसे बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, चौकी से भगाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौकी पर पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर लंका ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।


 

बनारस में चौकी प्रभारी पर लगा लूट का आरोप, डिप्टी सीएम से की शिकायत

वाराणसी के दानगंज पुलिस चौकी के प्रभारी त्रिवेणी सिंह पर लूट का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण के निर्देश पर सीओ पिंडरा ने जांच शुरू कर दी है।

दानगंज क्षेत्र के राजन सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह, बब्बल सिंह, विजय सिंह, अलगू सिंह और राहुल सिंह के अनुसार आठ नवंबर की शाम सभी लोग दानगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूर पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समीप दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे।

इसी बीच चौकी प्रभारी दानगंज त्रिवेणी सिंह, सिपाही विनीत सिंह व आनंद सिंह सहित अन्य लोग दुकान पर आए। दरोगा और सिपाहियों ने सभी की जेब की तलाशी ली। तलाशी में सभी की जेब से लगभग दो लाख 11 हजार रुपये निकला। दरोगा और सिपाही इसके बाद सभी को पुलिस चौकी ले गए और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। 

कहा कि तुम सभी जुआरी हो और यदि उच्चाधिकारियों के पास शिकायत करने गए तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मौके पर खड़ी स्कार्पियो को सीज कर दिया। मामले की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से करके दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि एसपी ग्रामीण के मौखिक आदेश और ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर दानगंज चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed