{"_id":"6a3d94208a7f4423a40e87b4","slug":"police-checked-security-in-muslim-majority-and-sensitive-areas-varanasi-news-c-20-vns1056-1443591-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुस्लिम बहुल और संवेदनशील क्षेत्रों की पुलिस ने जांची सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुस्लिम बहुल और संवेदनशील क्षेत्रों की पुलिस ने जांची सुरक्षा
विज्ञापन
मोहर्रम पर मंडुवाडीह दरगाह के ताजिया पर फातिया पढ़ते अकीदतमंद । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने काशी जोन के मुस्लिम बहुल और संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ताजिया जुलूस के मार्गों, मजलिस स्थलों, इमामबाड़ों और कर्बला स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी की जाएगी। सभी महत्वपूर्ण आयोजनों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त ने चौकाघाट से कज्जाकपुरा तक के प्रमुख क्षेत्रों नाटी इमली, दोषीपुरा, नक्खीघाट, गोलगड्डा, पीलीकोठी और हनुमान फाटक में निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पहली बार कज्जाकपुरा ओवरब्रिज से गुजरेगा जुलूस
इस बार मुहर्रम जुलूस के रूट में अहम बदलाव किया गया है। पहली बार लाट सरैया कर्बला जाने वाले ताजियों का जुलूस कज्जाकपुरा ओवरब्रिज से होकर गुजरेंगे। प्रशासन ने इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है। सरैया पुलिस चौकी के पास से जुलूस को लाट सरैया की ओर मोड़ा जाएगा। सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर पुलिस और पीएसी की तैनाती रहेगी।