फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught fake aadhar card at ghazipur

मतदान के लिए बनाए गए 500 फर्जी आधार कार्ड बरामद, बसपा प्रत्याशी के गुर्गें का था ऑर्डर

Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
police caught fake aadhar card at ghazipur
आधार कार्ड
यूपी के गाजीपुर में पुलिस ने छापेमारी कर निकाय चुनाव में फर्जी मतदान करने के लिए बनाए गए 500  फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ने कि बसपा प्रत्याशी के एक गुर्गे ने आधार कार्ड बनाने के लिए आर्डर दिया था। जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित विवेकानंद कॉलोनी स्थित आरके इंटरनेट की दुकान पर पुलिस मंगलवार रात साढ़े आठ बजे छापेमारी कर पुलिस ने निकाय चुनाव में फर्जी मतदान करने के लिए बनाए गए 500  फर्जी आधार कार्ड बरामद किए।
विज्ञापन


इसके अलावा चार लैपटाप, दो कलर प्रिंटर, आईडी मशीन, बायोमैट्रिक मशीन और 13 हजार रुपये भी बरामद किए। इस संबंध में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि चेयरमैन पद के बसपा प्रत्याशी के एक गुर्गे ने आधार कार्ड बनाने के लिए आर्डर दिया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इस सिलसिले में पुलिस ने भट्ठी मुहल्ला निवासी रिजवान को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चेयरमैन पद के बसपा प्रत्याशी के गुर्गे शकील अहमद अंसारी ने 75 रुपये की दर से 500 फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए आर्डर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि बसपा चेयरमैन पद के प्रत्याशी के गुर्गे शकील अहमद अहमद ने फर्जी आधार कार्ड बनाने का आर्डर दिया  था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed