फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police caught a man who did religious conversion in jaunpur

जौनपुर में धर्म परिवर्तन करा रहे व्यक्ति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: shashikant misra Updated Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Police caught a man who did religious conversion in jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जौनपुर में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में हिंदू्वादी संगठन के पदाधिकारियों ने को एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मपरिवर्तन कराने की सूचना गांव के कुछ लोगों ने अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय व विहिप के जिला मंत्री महेंद्र शुक्ल को दी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र मोनू सहित सौ से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना करा रहे अमरनाथ केवट को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नेवादा मुखलिसपुर रहने वाला है। उसके पास से बाइबिल, ईसा मसीह की फोटो, डायरी आदि बरामद की गई। कार्यकर्ताओं ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


उसके पास बिना नंबर की स्कूटी, बाइबिल व प्रभु ईसा मसीह की फोटो बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed