{"_id":"5da5b5568ebc3e01542f8c7a","slug":"police-caught-a-bullet-without-number-plate-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलेट पर लिखा था, 'आई त लिखाई', इंस्पेक्टर ने सीजकर कहा- ठीक बा जब नंबर लिखाई तब गाड़ी थाने से जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट पर लिखा था, 'आई त लिखाई', इंस्पेक्टर ने सीजकर कहा- ठीक बा जब नंबर लिखाई तब गाड़ी थाने से जाई
Tue, 15 Oct 2019 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
बुलट पर लिखा आई त लिखाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर सोमवार को एक युवक को रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बुलेट को थाने पर खड़ा करा दिया और कहा कि नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किए बिना वाहन नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय सुबह के समय अस्सी क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार एक युवक उन्हें दिखा। बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा था कि नंबर आई त लिखाई..।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने युवक को रोककर पूछा कि बाइक का नंबर कहां है तो वह तैश में आकर बोला कि जब मिलेगा तो लिखवा देंगे। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाहियों से बाइक को थाने भेजवाया। साथ ही कहा कि ठीक बा जब नंबर लिखाई तब गाड़ी थाने से जाई।
विज्ञापन
इस दौरान युवक की ओर से कई लोग पैरवी करने भी पहुंचे लेकिन इंस्पेक्टर ने किसी की एक ना सुनी। बगैर नंबर की बुलेट के खिलाफ इंस्पेक्टर की यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रही।