फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police case on fight over bill discount in bar in Varanasi

Varanasi Crime: बार में बिल में छूट को लेकर कहासुनी, कांच की बोतल और कुर्सी से हमला; पुलिस तक पहुंचा मामला

Wed, 22 May 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 May 2024 01:29 PM IST
सार

वाराणसी जिले की सिगरा पुलिस ने बार में मारपीट के मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बिल में छूट कराने को लेकर संचालक के साथ गाली-गलौच के बाद मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Police case on fight over bill discount in bar in Varanasi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी जिले के मोहिनीकुंज, महमूरगंज स्थित एक बार में बिल में छूट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि बार संचालक और उसके भाई पर कांच की बोतल और कुर्सी से हमला किया गया। सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
यश कपूर ने पुलिस को बताया कि 19 मई की रात वह भाई पुष्प कपूर के साथ बार में थे। सप्तसागर, मैदागिन का रहने वाला यथार्थ चौरसिया अपने साथियों के साथ बार में पार्टी कर रहा था। यथार्थ ने बिल में छूट को लेकर वाद-विवाद शुरू करते हुए गालीगलौज की। थोड़ी ही देर बाद फोन कर यथार्थ ने अपने कुछ और साथियों को बुलाया। फिर, कांच की बोतल और कुर्सी से हमला किया। 
विज्ञापन


उसी दौरान यथार्थ चौरसिया का भाई आकाश चौरसिया भी आ गया और गालीगलौज की। आकाश ने कहा कि पिता से कह देना कि अगर पुलिस को सूचना दी तो परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे। इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed