{"_id":"5b1936c34f1c1b9f6e8b6bc2","slug":"police-beaten-a-man-who-came-kashi-vishwanath-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर आए दर्शनार्थी को पुलिस ने पीटा, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर आए दर्शनार्थी को पुलिस ने पीटा, हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी हुआ दुर्व्यवहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री और अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में आए दिन दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। गुरुवार दोपहर भी इसी तरह का मामला सामने आने बाद स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और जल चढ़ाने के बाद लौट रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने मामूली बात पर पीट दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई।
इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी होने के बाद मामला बढ़ते देख दशाश्वमेध चौकी प्रभारी और पाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले की सीओ से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर एक बजे गेट नंबर दो येलो जोन शकरकंद गली प्वाइंट पर भक्तों की लंबी लाइन थी। इसी दौरान आने-जाने की बात पर चुनार से बाबा का दर्शन करने आए शिवकुमार (24) की सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर दी।
अहम बात यह भी है कि जिस वक्त मारपीट की घटना हुई, वाराणसी रेंज के आईजी विजय सिंह मीणा मंदिर परिक्षेत्र में ही थे। वह क्षेत्र का निरीक्षण और अधिकारियों संग बैठक कर श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दे रहे थे।
पुलिस की मार से घायल शिवकुमार अपने पिता के इलाज के लिए बीएचयू आया था। पिता सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती हैं। बेटा उनके ठीक होने के लिए बाबा को जल चढ़ाने आया था।

मंदिर परिक्षेत्र में आए दिन होता रहता है दुर्व्यवहार
मंदिर परिक्षेत्र में पुलिस ने दर्शनाथी युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहा था। आने-जाने की किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से हल्की नोंकझोंक हुई और पुलिस वालों ने उसे पीट दिया। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय आईजी रेंज विजय सिंह मीणा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में मौजूद थे।
क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों संग वह बैठक कर रहे थे। मामले में एसपी ज्ञानवापी शैलेंद्र राय ने बताया कि पूरे मामले की सीओ से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम और अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद आए दिन दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं। जांच के नाम पर पुलिस कर्मियों द्वारा दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पूर्व कोतवाल पुरा पॉइंट पर दिव्यांग दुकानदार और शनिदेव पॉइंट पर एक गरीब दंपति की भी पिटाई कर दी गई थी। उस समय भी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को दिया गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।