{"_id":"5ac2549e4f1c1bf4618b507e","slug":"police-arrested-vehicle-thief-gang-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनवाकर वाहन बेचने वाले चोर गिरोह का भड़ाफोड़, विधायक की चुराई थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज बनवाकर वाहन बेचने वाले चोर गिरोह का भड़ाफोड़, विधायक की चुराई थी गाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
बरामद वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस टीम ने अंतर प्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी के 11 चाहपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस चोर गिरोह ने भाजपा विधायक की भी गाड़ी चुराई थी। चोर एआरटीओ विभाग के कुछ दलालों से फर्जी कागजात तैयार कर बेचते थे।
गिरोह के इमरान खां ने कहा कि चार पहिया वाहनों का लॉक तोड़ने और डुप्लीकेट चाभी से स्टार्ट करने में करीब आधा घंटा का समय लगता है। यह खुलासा सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एसपी आरपी सिंह ने पत्रकारों के सामने किया।
एसपी ने बताया कि जिले से सटे एमपी व बिहार से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले बदमाश जिले से कई वाहनों को चुरा ले गए थे। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन
सटीक सूचना पर रविवार की शाम करीब सवा सात बजे सुकृत में बैजू बाबा मंदिर के समीप क्राइम ब्रांच प्रभारी वीके सिंह, अपराध शाखा के प्रभारी देव प्रकाश और कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने चोरी की दो बोलेरो के साथ चारों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
जिसमें ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील, प्रतापगढ़ के कन्हई थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इमरान खां, जौनपुर के जुनेर थाना क्षेत्र के पूरा बेचू निवासी अनिल और शाहगंज थाना क्षेत्र के छबुआ निवासी गुलाब की निशानदेही पर नौ बोलेरो और एक तवेरा को बरामद किया। आरोपी वाहनों को छत्तीसगढ़ बेचने ले जा रहे थे।

विधायक की गाड़ी कबाड़ी के यहां बेच दी
गिरफ्तार चोर
- फोटो : अमर उजाला
जबकि पकड़े गए लोगों के अनुसार प्रतापगढ़ के नाहिद, साजिद अली अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी गुलाब के खिलाफ 14 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
कई माह से पुलिस तलाश में थी। चोरी के बरामद वाहनों में से जिले की सिर्फ एक बोलेरो है। एआरटीओ से बरामद वाहनों के कागजातों की जांच के लिए पत्राचार कर वाहन स्वामियों का भी पता लगाया जा रहा है।
कोतवाली के उरमौरा में विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय के बाहर 24/25 दिसंबर की रात खड़ी बिचपई गांव निवासी मानस तिवारी की चोरी गई स्कार्पियो के मिलने की संभावना कम है।
क्योंकि चोरी की 11 चार पहिया वाहनों के साथ पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनके गिरोह से जुड़े लोग ही जिस स्कार्पियो से विधायक चलते थे, उसे चुराया था। उन लोगों ने स्कार्पियो को कबाड़ी के यहां बेच दिया। एएसपी अरुण दीक्षित का कहना है कि विधायक के दफ्तर से चोरी स्कार्पियो की तलाश अभी भी जारी है।