पूर्वांचल जिलों के कई थानों में नाम, गाजीपुर पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, छह बाइक बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता मिली। वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की अन्य चार बाइकें भी बरामद हो गईं। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ये शातिर किस्म के वाहन चोर हैं।
एसपी ने बताया कि रविवार की रात दुल्लहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ जलालाबाद चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइकों के साथ दो व्यक्ति बररामपुर की तरफ से नायकडीह की तरफ जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और नायकडीह पुलिया से 50 मीटर पहले खड़ा हो गई।
इसी दौरान करीब दस बजे अलग-अलग दो बाइकों पर दो लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा, वह बाइक घुमाकर भागना चाहे, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की है।
पुलिस बाइकों के साथ अभियुक्तों को थाना ले आई। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त दुल्लहपुर थाना के महुशुआ निवासी शिव कुमार चौहान और बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भालाबुर्जुग निवासी संदीप यादव ने दोनों बाइकें हम लोगों ने वाराणसी से चुराई थी। हम लोगों ने वाराणसी से ही चार और बाइकों की चोरी की है।
शिवकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी चार अन्य बाइकों को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आए वाहन चोरों के खिलाफ मऊ, वाराणसी, बहरियाबाद, दुल्लहपुर आदि थाना में आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।