{"_id":"61d42e400690ee529b787004","slug":"police-arrested-thugs-from-gujarat-accused-of-embezzling-crores-by-luring-them-to-double-money-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया जालसाज, रुपये दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों गबन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया जालसाज, रुपये दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों गबन करने का आरोप
Tue, 04 Jan 2022 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:02 PM IST
सार
लोगों को कंपनी के लुभावने स्कीम को बताकर पांच साल के अंदर धन दोगुना का लालच, कम पैसे में जमीन, फ्लैट आदि का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे। बनारस सहित अन्य जिलों में भी ऑसम और कैसिटा नाम से फर्म बनाकर लोगों से निवेश कराया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धन दोगुना सहित विभिन्न स्कीम का लालच देकर निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोपी दस हजार के इनामी को कैंट पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया। कैंट थाने की पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोपी की तलाश कैंट पुलिस को पिछले छह माह से थी।
विज्ञापन
बनारस सहित पूर्वांचल के लोगों का लगभग सौ करोड़ रुपये कंपनी लेकर फरार हो गई। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे ने बताया कि कैंट थाने में दर्ज धोखाधड़ी के तीन मुकदमों में वांछित लोहता थाना अंतर्गत भिटारी निवासी राजकुमार वर्मा को कैंट पुलिस ने गुजरात के बलसाड़ा, पाड़ी थाना के शुभम ग्रीन सिटी बागवाड़ा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि सिगरा थाना के छित्तूपुर में ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी खोली और कंपनी का सीएमडी बड़ा भाई कृष्ण कुमार वर्मा बना। कंपनी में पिता शिवलाल प्रजापति, छोटा भाई राजेश कुमार सहित 13 लोग जुड़े हुए थे। लोगों को कंपनी के लुभावने स्कीम को बताकर पांच साल के अंदर धन दोगुना का लालच, कम पैसे में जमीन, फ्लैट आदि का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे।
विज्ञापन
इसके बाद बनारस सहित अन्य जिलों में भी ऑसम और कैसिटा नाम से फर्म बनाकर लोगों से निवेश कराया। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार राजकुमार वर्मा पर कैंट पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। अन्य वांछितों की गिरफ्तारी को भी टीमें दबिश दे रही हैं।
सौ करोड़ की ठगी से खरीदे थे जमीन व फ्लैट
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि ऑसम कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने दिल्ली, गुजरात में महंगे फ्लैट खरीदे हैं। वहीं प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, छपरा, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली में भी जमीन खरीदी। निवेशकों से लगभग सौ करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी के आरोपियों की साढ़े आठ करोड़ की जमीन कुर्क की जा चुकी है।