फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested three arms smuggler in mau

मऊ में मुठभेड़ के बाद 13 असलहों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Dec 2018 10:32 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 25 Dec 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three arms smuggler in mau
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : amar ujala
यूपी के मऊ में स्वाट टीम और पुलिस ने रविवार की देर शाम हल्की मुठभेड़ के अंतर जनपदीय गिरोह के तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर असलहों की सप्लाई करने देवरिया जा रहे थे।
विज्ञापन


तस्करों में दो मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर फरही गांव जबकि एक बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के मतऊ का पूरा गांव का निवासी है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचे समेत 13 असलहे और चोरी की एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र बहादुर ने सोमवार को बताया कि स्वाट प्रथम और मधुबन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर बिंद टोलिया होते हुए घाघरा नदी पार करके देवरिया में असलहों की आपूर्ति करने के लिए सुग्गी चौरी से गुजरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर स्वाट और मधुबन थाने की पुलिस सुग्गीचौरी चौराहे पर पहुंची और घेरेबंदी कर ली। कुछ देर बाद बाइक सवार तीन व्यक्ति आते दिखे। नजदीक आने पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका तो तीनों बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन तभी बाइक बालू में फंस कर बाइक गिर गई।

बाइक से गिरे बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में मुबारक, मो हुरैरा और राम विनय शर्मा है।

पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा

Police arrested three arms smuggler in mau
बरामद असलहा - फोटो : amar ujala
पकड़े गए बदमाशों से 12 बोर की तीन एसबीबीएल बंदूक, 315 बोर की एक राईफल, 32 बोर की एक पिस्टल, 38 बोर की एक रिवाल्वर, 315 बोर के पांच तमंचे, 312 बोर के दो तमंचे, 11 कारतूस ,चोरी की एक बाइक  बरामद की गई। एसपी ने पुलिस टीम को 15000 रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed