फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested lovers boyfriend girlfriend used to rob mobiles while sitting on bike like bunty babli in varanasi

बनारस में पकड़े गए बंटी-बबली: बाइक पर बैठकर मोबाइल लूटता था प्रेमी युगल, नर्सिंग की छात्रा मास्टरमाइंड

Fri, 21 Jan 2022 06:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jan 2022 06:02 PM IST
सार

प्रेमी युगल बाइक से वाराणसी में मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देता था। युवती पीछे बैठती और युवक बाइक चलाता। फिर चालाकी से मोबाइल से बात कर रहे राहगीर का मोबाइल लूटकर रफूचक्कर हो जाते थे।

विज्ञापन
Police arrested lovers boyfriend girlfriend used to rob mobiles while sitting on bike like bunty babli in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को चंद्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास से लूट के मोबाइल के साथ प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया। यह प्रेमी जोड़ी बबली बंटी फिल्म की तर्ज पर बाइक पर बैठकर राह चलते राहगीरों का मोबाइल छीनकर घटना को अंजाम देती थी।

विज्ञापन


सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के मोबाइल के साथ युवती और युवक चंद्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और तलाशी में लूट के एक मोबाइल के साथ 530 रुपये बरामद किए।

विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने अपना नाम पूजा कुमारी बताया, जो गाजीपुर जिले के कादीपुर बहरियाबाद की रहने वाली है। युवती आशापुर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में एएनएम की पढ़ाई करती है। आर्थिक तंगी के कारण अपने प्रेमी अजीत यादव के साथ मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देती थी। आरोपी प्रेमी आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के होलापुर गांव रहने वाला है, जो मोटर मैकेनिक का काम करता है।

पूजा मोबाइल फोन पर बात करते हुए चल रहे लोगों पर निगाह रखती थी और अजीत को इशारा करती। जिससे अजीत बाइक राहगीर के पास ले जाकर फोन छीनकर बाइक पर पीछे बैठी पूजा को थमा देता था। उसके बाद दोनों बाइक से फरार हो जाते थे। युवती जनवरी में आशापुर के संतोष उपाध्याय के मोबाइल की लूट वारदात में शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed