फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested father son dead body of daughter in ganga ballia

बलिया: बेटी के शव का जल प्रवाह करने जा रहे पिता और बेटे को हिरासत में लिया

Thu, 26 Mar 2020 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrested father son dead body of daughter in ganga ballia
demo pic

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार की सुबह एक 17 वर्षीय लड़की की लाश के साथ पिता-पुत्र को रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा अपनी 17 वर्षीय मृत लड़की प्रीति वर्मा का जल प्रवाह करने के लिए आए थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस चौकी को दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र वर्मा से लाश के बारे में पूछताछ की। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुत्री प्रियंका का विगत 5 वर्षों से मिर्गी(दौरा) का इलाज वाराणसी में चल रहा था। 25 मार्च को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में प्रीति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने इलाज किया। आराम मिलने के बाद उसे घर भेज दिया गया। गुरुवार को सुबह में प्रीति की तबीयत फिर बिगड़ गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सुरेंद्र ने बताया वे पुत्री की लाश घर न ले जाकर गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर ही उतर गए और घर पर बेटे निलेश से प्रीति की मौत की सूचना देने को कहा। घाट पर पहुंचे ही थे कि पुलिस पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया।

पिता-पुत्र दिखाते रहे इलाज की पर्ची
किशोरी की लाश के साथ हिरासत में लिए गये पिता-पुत्र उसके इलाज की पर्ची दिखाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। करीब 4 घंटे बाद पहुंची बैरिया पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि लड़की की मौत के बारे में सही जानकारी न बताने पर मामला संदिग्ध लगा। इसकी सूचना हल्दी और बैरिया थानाध्यक्ष को दी। उनके निर्देश पर पिता व पुत्र को हिरासत में लेने के साथ लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed