{"_id":"5b88d94142c792464b1c5ec9","slug":"police-arrest-four-gangster-during-encounter-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारसः भाजपा विधायक की सुपारी लेने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, रची जा रही थी बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः भाजपा विधायक की सुपारी लेने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, रची जा रही थी बड़ी साजिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बदमाश विकास सिंह गौड़े गिरोह का 50 हजार का इनामी बदमाश पानदरीबा निवासी चंदन सोनकर मुठभेड़ के बाद बनारस के छावनी क्षेत्र से एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।
चंदन के साथ एसटीएफ ने आजमगढ़ के तरवां थाना के अवनी गांव के अखिलेश सिंह उर्फ पंकज सिंह व बरदह थाना के असवनिया के अभिषेक सिंह उर्फ राहुल और जौनपुर के बदलापुर थाना के मिरसादपुर के उत्सव सिंह उर्फ यीशू को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों के पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर की एक पिस्टल, चार कारतूस, एक कार, चोरी की दो बाइक, 26 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद कर कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान जौनपुर के बक्सा थाना का नरी गांव निवासी मोनू सिंह दो साथियों के साथ भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
इस गिरोह के बदमाश हमीरपुर के भाजपा विधायक अशोक चंदेल की हत्या के साथ ही सरगना विकास को पेशी के दौरान पुलिस से छुड़ाकर भगाने की तैयारी थी। विधायक की हत्या की सुपारी हमीरपुर निवासी अजय हड्डी उर्फ अजय शुक्ला द्वारा राजीव शुक्ला के कहने पर दी गई थी।
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि विकास गौड़े के गैंग को उसके भाई मीरसादपुर निवासी और जौनपुर जेल में बंद विशाल सिंह ने रखी। इसके बाद चचेरे भाई उत्सव को शामिल किया। इस गिरोह में नरी के मोनू सिंह के अलावा, गाजीपुर का अभय यादव, प्रतापगढ़ का साजन सिंह, आजमगढ़ का अखिलेश सिंह व अभिषेक सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

15 अगस्त को चंदन गया था हमीरपुर
demo pic
एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली थी कि सात बदमाश छावनी क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना पर सीओ विनोद सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड पहुंची। एसटीएफ की टीम को देखते ही बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पकड़े गए और तीन भाग निकले।
पूछताछ में चंदन ने बताया कि वो, विशाल सिंह और विकास गौड़े पूर्व में जौनपुर जेल में बंद थे। इसी दौरान तीनों में दोस्ती हुई और इन दिनों विकास हमीरपुर जेल में बंद है। इसके लिए 15 अगस्त को विकास ने गैंग के सदस्यों को हमीरपुर जेल बुलाया था।
16 अगस्त को मुलाकात के बाद अजय हड्डी से मिलाने के लिए राजीव शुक्ला के घर पर गिरोह के सदस्य गए। अजय हड्डी ने मुलाकात के दौरान कारबाइन और पिस्टल के साथ ही वाहन देने की बात कही। 23 अगस्त को विधायक अजय चंदेल की रेकी करने को कहा गया। यह बात विकास को बताई गई तो उसने कहा कि पहले हमें पेशी के दौरान भगाओ और इसके बाद विधायक की हत्या की जाएगी।
एसटीएफ ने इस सूचना को हमीरपुर पुलिस से साझा किया तो अजय हड्डी को गिरफ्तार कर राजीव शुक्ला के मकान से कारबाइन बरामद की गई। चंदन ने बताया कि विधायक की हत्या के बाद विकास प्रतापगढ़ निवासी अपने दुश्मन डब्बू सिंह की हत्या करता। इसके साथ ही चंदन के दुश्मन पियरी निवासी चंदन यादव और औरंगाबाद निवासी अनिल पट्टी की हत्या की तैयारी थी।