फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrest cheater groom with his girlfriend

बनारस की दुल्हन को ठगने वाला गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, लोगों को ऐसे बनाता था निशाना

Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrest cheater groom with his girlfriend
गर्लफ्रेंड के साथ आरोपी तरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस टीम ने लड़कियों से शादी कर ठगी करने वाले तरुण शर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड दुर्गांशु उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई-बहन बनकर लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तरुण अब तक तीन युवतियों से शादी कर करीब 50 लाख की ठगी कर चुका है। इसके अलावा दोनों आरोपी प्रॉपर्टी बेचने और डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर भी कई लोगों को झांसा दे चुके हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी नर्स ने सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने वैवाहिक साइट की मदद से 18 अप्रैल 2017 को नोएडा के सेक्टर-73 निवासी तरुण शर्मा से विवाह किया था। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी तरुण शर्मा ने खुद को एक न्यूज कंपनी का मालिक और 20 लाख रुपये प्रतिमाह की आमदनी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के बाद तरुण ने संयुक्त बैंक खाता खुलवाया और विभिन्न तरीके से लगभग 40 लाख रुपये ठगकर 14 सितंबर 2017 को फरार हो गया। नर्स का आरोप था कि तरुण शर्मा के साथ उसकी देहरादून निवासी गर्लफ्रेंड दुर्गांशु उर्फ गुड़िया बहन बनकर रहती थी और ठगी में सहयोग करती थी। नोएडा से भागने के बाद आरोपी भोपाल चला गया। यहां आरोपी ने पहले नरसिंहपुर निवासी युवती से इसी तरह से शादी कर आठ लाख रुपये की ठगी की।

आरोपी ने अपनी ही कंपनी में एचआर मैनेजर वाराणसी की युवती को अपने साथ लेकर भाग गया। जहां दोनों ने शादी कर ली। शुक्रवार को सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-71 रेड लाइट से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दोनों आरोपी फर्जी डिग्री, प्रॉपर्टी बेचने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते रहे हैं। पुलिस सारे मामलों की जानकारी जुटा रही है। 

सबसे पहले मकान मालिक का ठगा      

Police arrest cheater groom with his girlfriend
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार आरोपी ने हाल ही में लखनऊ में नौ नई कार 1.10 करोड़ का चेक देकर बुक कराई थीं। चेक खाते में रुपये न होने के कारण बाउंस हो गया। दोनों आरोपियों साजिश चेक देकर नौ नई कार हड़पने की थी।

वहीं, मेरठ निवासी अजय त्यागी ने बताया कि आरोपी 7 साल से अधिक समय से ठगी कर रहे हैं। वर्ष 2011 में दोनों आरोपी बहन-भाई बनकर उनके मकान में रहते थे। उसी वर्ष 28 नवंबर को अजय का परिवार विवाह समारोह में गया था। इस दौरान तरुण और गुड़िया दोनों उनके घर से सारा सामान व नकदी ट्रक में लेकर फरार हो गए। तब से वह दोनों को ढूंढ रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आई-10 कार, दो कार की नंबर प्लेट, दो फर्जी आरसी, पांच मोबाइल, छह फर्जी आधार कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, सात चेक बुक, एक पास बुक, तीन फर्जी मुहर, रेंट एग्रीमेंट बुक, गाड़ी बुक की स्लिप, पेन कार्ड व आधार कार्ड की नौ छाया प्रति आदि बरामद की हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। वहीं, अब दोनों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed