फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police applied to take the main accused on custody remand

Varanasi News: मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने दी अर्जी

Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police applied to take the main accused on custody remand
भेलूपुर के बैजनत्था स्थित फर्म से 1.40 करोड़ की डकैतीकांड में आरोपी जिला जेल में बंद अजीत मिश्रा को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए इंस्पेक्टर भेलूपुर ने कोर्ट में अर्जी दी है। इस मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। इंस्पेक्टर की ओर से सिविल जज जूनियर एफटीसी प्रथम की कोर्ट में दिए गए आवेदन में जिक्र है कि मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर साक्ष्य और अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन


29 मई की रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के बैजनत्था स्थित फर्म के कार्यालय में असलहाधारी बदमाशों ने 1.40 करोड़ की डकैती डाली थी। दो दिन बाद 31 मई की रात शंकुलधारा स्थित पोखरे से लावारिस हाल में कार से पुलिस ने 92.94 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में तत्कालीन भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे समेत सात पुलिसकर्मी बर्खास्त किए जा चुके हैं। जबकि दो नामजद समेत सात पुलिसकर्मी वांछित हैं। मुख्य आरोपी सारनाथ के तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा को क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस ने 29 जुलाई को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। भेलूपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। आवेदन पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed