फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police and GRP embroiled in border dispute due to death death by train in Varanasi

वाराणसी में ट्रेन से कटकर बुआ-भतीजी की मौत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस व जीआरपी

Tue, 09 Mar 2021 12:00 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 09 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police and GRP embroiled in border dispute due to death death by train in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गंगापुर इलाके में सोमवार की भोर बुआ-भतीजी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस और कैंट जीआरपी के बीच सीमा विवाद का मामला फंस गया। पुलिस अफसरों के संज्ञान में मामला आने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक ही घर की दो महिलाओं के मौत पर गांव में मातम पसरा रहा।

विज्ञापन


गंगापुर की रहने वाली लालती देवी (75) की तबीयत खराब होने पर चौबेपुर थाना क्षेत्र की जाल्हूपुर निवासी बेटी चंपा देवी (45) और सुरही निवासी श्याम दुलारी (60) बीमार भौजाई को देखने के लिए तीन दिन पूर्व गंगापुर आईं थीं। परिजनों के अनुसार भतीजी चंपा देवी और बुआ श्याम दुलारी भोर में करीब 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप रेलवे लाइन की ओर गईं थी।
विज्ञापन


इस बीच जौनपुर की तरफ से आ रही कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस की जद में दोनों आ गईं। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल-112 को दी। इसके बाद फूलपुर पुलिस ने जीआरपी को भी सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed