फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poets recited poetry with the formation of the poetic stream

Varanasi News: काव्य-धारा के गठन के साथ कवियों ने किया काव्य पाठ

Tue, 21 Apr 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Poets recited poetry with the formation of the poetic stream
अक्षय तृतीया पर गुंजन कुटिया चितईपुर में सोमवार को सनातन संस्कृति को समर्पित साहित्यिक संस्था सनातन काव्य-धारा का गठन हुआ। सनातन के प्रचारक व वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर पांडेय को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रमोद कुमार मौर्या उपाध्यक्ष और गिरीश पांडेय संयोजक बनाए गए। रामायण मर्मज्ञ वयोवृद्ध साहित्यकार गौरीशंकर तिवारी तृप्त और डाॅ. वेद प्रकाश पांडेय संरक्षक नियुक्त हुए। अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात साहित्यकार व विश्व हिंदी शोध-संवर्धन अकादमी के निदेशक पं. हीरालाल मिश्र ने कहा कि आदिकवि वाल्मीकि ने जो काव्य-धारा प्रवाहित की है वह सनातन है। इस दौरान काव्य गोष्ठी में प्रमोद कुमार मौर्या, विजय शंकर पांडेय, दिनेश दत्त पाठक, आनंद कृष्ण मासूम, कुमार महेंद्र, बृजेंद्र अग्रहरि, पं. सूर्य प्रकाश मिश्र, परमहंस तिवारी, भोलानाथ त्रिपाठी विह्वल, गौरीशंकर तिवारी आदि ने काव्यपाठ किया। संचालन गिरीश पांडेय ने किया। इस मौके पर विजय चंद्र त्रिपाठी, बीएचयू के डा. सत्य प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed