{"_id":"58e69a334f1c1b4a3e5b88aa","slug":"poetry-on-the-occasion-on-makhan-lal-chaturvedi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी जयंती के उपलक्ष्य में हुई काव्य गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी जयंती के उपलक्ष्य में हुई काव्य गोष्ठी
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सभी रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया
- फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी रिहंद में राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार शाम प्रशासनिक भवन स्थित सृजन सम्मेलन कक्ष में स्वरचित काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक एस नरेंद्र ने माखनलाल चतुर्वेदी के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क) एवं प्रभारी राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने काव्य गोष्ठी की शुरुआत करते हुए ..एक घर इसलिए घर है कि घर के सामने एक चबूतरा है... सुनाकर सामूहिक परिवार और समाज का चित्रण किया।
इसके अलावा रैना मिश्रा, प्रेमशीला श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, नरसिंह यादव आदि ने अपनी रचनाएं पेश कीं।
राजभाषा हिंदी को लेकर उल्लेखनीय योगदान के लिए वित्त विभाग के एजीएम राम बाबू पांडेय को सम्मानित कर, सभी रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस) रणदीप सिंह आदि मौजूद रहे।