{"_id":"60e468d05bf21b454526e543","slug":"pocso-act-imposed-on-former-minister-and-new-district-panchayat-president-and-others-action-against-abusing-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: पूर्व मंत्री और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 10 पर लगा पाक्सो एक्ट, गाली का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: पूर्व मंत्री और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 10 पर लगा पाक्सो एक्ट, गाली का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
Tue, 06 Jul 2021 11:43 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:43 PM IST
सार
राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके घर की महिलाओं को अपशब्द कहने और नाबालिग पर टिप्पणी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विगत दिनों गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके घर की महिलाओं को अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने और कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग पर टिप्पणी करने के आरोप में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी और उनके पिता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत 10 आरोपियों पर पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। इससे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं।
विज्ञापन
उधर, फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रकरण में कुल 10 आरोपित बनाए गए हैं। इनमें से जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी होनी बाकी है। मंगलवार को राजमंगल यादव, दिनेश यादव और अमित कुमार ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि जिला पंचायत चुनाव के दिन जीत के बाद सपा समर्थकों ने खेल मंत्री और उनके घर की महिलाओं, बेटियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले में अश्वनी तिवारी की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंत्री समेत 10 लोगों को नामजद किया गया था। इसके अलावा सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने विवेचना के दौरान मंगलवार को कुछ धाराएं और पाक्सो एक्ट और बढ़ा दिया। इस बाबत शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि वादी के बयान और तहरीर में नाबालिग पर अपशब्द कहने पर धाराएं बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन