{"_id":"69d2c4bf90573322f30fdd1f","slug":"png-will-now-be-used-to-cook-food-for-637-people-at-apna-ghar-ashram-pipeline-laid-in-20-days-varanasi-news-c-20-vns1056-1346809-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अपना घर आश्रम में अब पीएनजी से पकेगा 637 लोगों का भोजन, 20 दिनों में बिछाई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अपना घर आश्रम में अब पीएनजी से पकेगा 637 लोगों का भोजन, 20 दिनों में बिछाई पाइपलाइन
विज्ञापन
वाराणसी। सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम के रसोई घर में अब पारंपरिक सिलेंडरों के बजाय पीएनजी से भोजन तैयार होगा। रविवार को इस पीएनजी कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ गेल के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग और महाप्रबंधक सुशील कुमार ने किया। आश्रम के संचालक डॉ. के. निरंजन ने बताया कि इससे प्रतिदिन आश्रम में रहने वाले 637 निराश्रितों का भोजन तैयार हो सकेगा।
मार्च की शुरूआत में गैस की अनुपलब्धता के कारण चूल्हे पर भोजन पक रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया था। डीएम ने गेल के अधिकारियों को तत्काल आश्रम में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए थे। गेल के पाइपलाइन इंचार्ज नवाजीका अली अंसारी, उनकी टीम और प्रवीन कुमार गौतम के प्रयास से मात्र 20 दिनों के भीतर आश्रम तक पाइपलाइन बिछा दी गई। आश्रम की संस्थापिका डॉ. कात्यायनी, अध्यक्ष ओ.एन. उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह, उप सचिव रवि उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद