फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PNB bank manager murder in varanasi accused tells many names to police for this murder case police came very close to the master mind of this crime

वाराणसी में बैंक मैनेजर की हत्या: संदिग्धों ने उगले कई राज, वारदात के मास्टर माइंड के बेहद करीब पहुंची पुलिस

Sat, 12 Jun 2021 01:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 01:48 PM IST
सार

वाराणसी में बीते बुधवार की शाम दो बदमाशों ने स्कार्पियो में सवार बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की गोली मारकर हत्या कर 20 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात के मास्टरमाइंड और सोनभद्र के कारोबारी के गिरेहबान तक पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
PNB bank manager murder in varanasi accused tells many names to police for this murder case  police came very close to the master mind of this crime
स्कार्पियो में सवार बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की गोली मारकर हत्या और 41 लाख रुपए की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के करखियांव स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक की गोली मारकर हत्या और लूट की वारदात में पुलिस अब खुलासे के मुहाने पर आ गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने कई लोगों  के नाम उगले हैं। वारदात के मास्टरमाइंड और सोनभद्र के कारोबारी के गिरेहबान तक पुलिस पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, शुक्रवार को भी पुलिस ने फूलपुर थाना अंतर्गत करखियांव और पिंडराई गांव के आसपास कई लोगों से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाई। बैंक प्रबंधक के जानने वालों और इधर महीने भर से संपर्क में लगातार रहने वालों से भी पुलिस ने बातचीत करते हुए कई अहम जानकारियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक  इतना कैश लेकर कहां और किस सिलसिले में निकले थे, यह परिजनों को भी नहीं मालूम है। परिजनों को इतना पता था कि किसी जमीन की सौदेबाजी की बातें प्रबंधक पिछले हफ्ते भर से कर रहे थे। बैंक प्रबंधक हत्याकांड में फूलपुर पुलिस नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें शामिल महाराष्ट्र नंबर की किराये की स्कार्पियो में सवार चालक और गाड़ी बुक कराने वाले एजेंट और एजेंट से प्रबंधक को मिलवाने वाले एक अन्य को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच की सूई आगे बढ़ा रही है।

बता दें कि बीते बुधवार शाम पिंडराई गांव के समीप दो बदमाशों ने स्कार्पियो में सवार बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की गोली मारकर हत्या कर रकम लूट ली थी। स्कार्पियो वाहन से पहले उनकी रेकी की गई और फिर बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर स्कार्पियो से जौनपुर की ओर भाग निकले थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आईजी रेंज एसके भगत के नेतृत्व में एसपीआरए अमित वर्मा सहित जौनपुर की पुलिस भी ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। कुल आधा दर्जन से अधिक टीमें शूटरों की टोह में निकली हैं।

27 लाख रुपए फूलपुर थाने में है जब्त

बैंक प्रबंधक के स्कार्पियो में दो अलग-अलग बैग में 47 लाख रुपये थे। पीएनबी बैंक अधिकारियों के अनुसार जौनपुर के मड़ियाहू स्थित ब्रांच से बुधवार दोपहर 12 बजे कैश निकाला गया था तो वहीं पुलिस का दावा है कि करखियांव स्थित ब्रांच से रकम निकाली गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाश 20 लाख रुपये ही लूटकर भागने में सफल हो पाए। दूसरे बैग में रखे 27 लाख रुपये हड़बड़ी में बदमाश नहीं ले जा पाए। ये 27 लाख रुपये फूलपुर थाने में रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed