{"_id":"5d87d4de8ebc3e01495097c6","slug":"pmo-varanasi-news-vns485300874","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर पर पीएमओ की भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर पर पीएमओ की भी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने की मॉनीटरिंग सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय कर रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन से हर दिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है, साथ ही राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद राहत कार्य में तेजी आ गई है। बाढ़ का पानी घटने के साथ ही पीएमओ की टीम लोगों का फीडबैक लेेने बनारस पहुंचेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की विभिषिका के चलते हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए होने वाली मदद पर प्रधानमंत्री कार्यालय गंभीर है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएमओं ने बकायदा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया था और कहा था कि पीएम मोदी के निर्देश पर वे दोबारा आए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त इलाकोें में राहत कार्य तेज कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से गंगा का जलस्तर कम होना शुरू होगा। ऐसे में उन इलाकों में सफाई और स्वास्थ्य टीम को अलर्ट किया गया है।