फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will discuss exam with nine students of the district

जिले के नौ छात्र-छात्राओं से पीएम करेंगे परीक्षा पर चर्चा

Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
PM will discuss exam with nine students of the district
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। जिले से नौ छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों का भी चयन किया गया है। शाम 7 बजे ऑनलाइन आयोजन से सभी को जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करते हैं। इस साल कोविड की वजह से ऑनलाइन मोड पर ही सभी से बात करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि टीवी चैनल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण भी किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों को कार्यक्रम से जोड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल से 3 और मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल के एक अभिभावक का भी चयन किया गया है। कार्यक्रम को कितने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों ने देखा, किस माध्यम से प्रसारण हुआ, इसकी सूचना भी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मांगी गई है।
विज्ञापन

इन छात्रों का हुआ चयन
डालिम्स सारिका कुमारी
केंद्रीय विद्यालय रितु यादव
केवी 39 जीटीसी शिवानी, रोशनी गिरी
केवी बीएचयू डॉली राजभर
केवी नबंर 4 संगठन प्रियांशु यादव
मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल हर्ष राज तिवारी, खुशबू अरोरा, सृष्टि चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed