{"_id":"622a539658e13c08f63ce408","slug":"pm-s-hand-strengthened-the-support-of-the-public-varanasi-news-vns642627060","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के हाथ ने मजबूत किया जनता का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के हाथ ने मजबूत किया जनता का साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देश के मॉडल ब्लॉक की पहचान वाले विधानसभा सेवापुरी से पिछले चुनाव में अपना दल (एस) से चुनाव जीतने वाले नीलरतन पटेल को भाजपा ने अपना सिंबल दिया था। पटेल बाहुल्य वाले इस क्षेत्र में दूसरी बार जीत दर्ज कर नीलरतन पटेल ने पार्टी का भरोसा कायम रखा। सेवापुरी में अपनी जनसभा के दौरान नील रतन पटेल के कंधे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ भी रखा था। इसका बड़ा संदेश गया।
सेवापुरी में बिजली, सड़क सहित किसानों की सुविधाआें के लिए जो काम हुए हैं, उसी के आधार पर नील रतन पटेल ने जनता का आशीर्वाद मांगा था। रिंग रोड, ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन और नीति आयोग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट में शामिल सेवापुरी की अपनी अलग पहचान भी बनी है। पिछली बार के चुनाव में नील रतन पटेल ने 103423 मत प्राप्त किया था। इस बार उसमें बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 104913 मत प्राप्त किया। पिछले दिनों बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अस्वस्थ होकर नीलरतन पटेल के पहुंचने के बाद पीएम ने सार्वजनिक रूप से आशीर्वाद दिया था। सेवापुरी से इस जीत के बाद नीलरतन ने जनता का आभार जताया। पटेल बाहुल्य इलाका होने की वजह से भाजपा, सपा में पटेल का वोट पाने की चुनौती थी, लेकिन नीलरतन ने जीत दर्ज कर सपा को चौंका दिया।