फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's constituency varanasi everybody wants bjp ticket

पीएम के संसदीय क्षेत्र में टिकट की रस्साकशी तेज 

Thu, 29 Dec 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
PM's constituency varanasi everybody wants bjp ticket
मोदी वाराणसी - फोटो : self
पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। खासकर कैंट और शहर दक्षिणी के लिए दावेदार अपना-अपना समीकरण बैठाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


टिकट की यह भागदौड़ तेज होने की वजह दरअसल पार्टी के अंदरखाने चल रही वह चर्चा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आयु सीमा के चलते कैंट और दक्षिणी में नए प्रत्याशियों की संभावना बन सकती है। यह भी चर्चा है कि सेवापुरी सीट समझौते के तहत अपना दल के खाते में जा सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि शहर दक्षिणी से आठ बार से श्याम देव राय चौधरी दादा विधायक हैं जबकि कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव की भी मजबूत पैठ रही है। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो श्यामदेव राय चौधरी और ज्योत्सना श्रीवास्तव को पार्टी किसी बड़े ओहदे से नवाज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में इन दोनों सीटों से नए दावेदारों के लिए संभावनाएं बनेंगी। पार्टी में दक्षिणी से फिलहाल दयाशंकर मिश्र, अशोक धवन, टीएस जोशी और कैंट से महेश चंद्र श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, सुधीर मिश्र, वीणा पांडेय, अशोक तिवारी के नाम चर्चा में हैं।


पार्टी के अंदरखाने चर्चा यह भी है कि उत्तरी के वर्तमान विधायक रवींद्र जायसवाल कैंट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। शहर की ही किसी विधानसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है।

रोहनिया से मनीष कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, संजय राय के नाम चर्चा में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed