फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's constituency bjp workers opposing party candidates

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में थम नहीं रहा प्रत्याशियों का विरोध

Sat, 04 Feb 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 04 Feb 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
PM's constituency bjp workers opposing party candidates
bjp

कैंट से सौरभ श्रीवास्तव को टिकट देने से नाराज कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों और पदाधिकारियों ने आठ फरवरी को लंका से रवींद्रपुरी स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर मार्च निकालने का फैसला किया है। पार्षद मार्च निकाल कर धरने पर बैठ जाएंगे। कहा, टिकट नहीं बदले जाने तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को संतुष्टि हॉस्पिटल नेवादा के समीप हुई बैठक में कैंट क्षेत्र के पार्षदों और संत रविदास मंडल, महामना मंडल पदाधिकारियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कैंट प्रत्याशी यदि नहीं बदला गया तो सीट विरोधी दलों के पास जाने की संभावना है।

विज्ञापन


कैंट प्रत्याशी के प्रति जनता में काफी आक्रोश है। यदि पार्टी नहीं करती है तो हम सभी सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण ढंग से मौन जुलूस निकालेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल दीपक राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्षदों और मंडल पदाधिकारियों में किशोर पांडेय, विनीत सिंह, अशोक सेठ, अजय गुप्ता, अशोक मिश्र, विनोद भारद्वाज, पुनवासी गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मीनू दास, गरिमा सिंह, रविंद्र कुमार, छोटे बनारसी आदि शामिल रहे।

वहीं टिकट बांटने के बाद जिले में भाजपा के असंतुष्टों से बातचीत कर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को दिल्ली चले गए। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बृहस्पतिवार को ही दिल्ली चले गए थे। इस बीच पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटे हैं तो पार्टी के प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान असंतुष्टों को मना रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed