{"_id":"6908422244575bc2c70a8514","slug":"pm-narendra-modi-will-stay-in-kashi-for-16-hours-will-flag-off-vande-bharat-express-train-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Vsit: 16 घंटे काशी में रहेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Vsit: 16 घंटे काशी में रहेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
Mon, 03 Nov 2025 11:18 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:18 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर की शाम पांच बजे काशी पहुंच जाएंगे। बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ नवंबर की सुबह वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को शाम पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। वह करीब 16 घंटे तक काशी में रहेंगे। आठ नवंबर की सुबह आठ बजे काशी से ही खजुराहो के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही लखनऊ से सहारनपुर और फिरोजपुर से दिल्ली की नई वंदेभारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे और सुबह करीब 9 बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सात नवंबर को बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के कुछ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा संगठन की ओर से बैठक में रहने वाले कार्यकर्ताओं के नाम की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; मौत बनी पहेली: नाइट क्लब में क्या हुआ था? विनायक प्लाजा में 5वीं मंजिल से गिरा था ट्रांसपोर्टर; दोस्त लापता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जिले के अफसरों से विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर भी बात करेंगे। शहर के विकास कार्यों से जुड़े मुख्य प्रोजेक्ट की जानकारी लेंगे।