फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transporter dies suspicious circumstances after falling 5th floor of Vinayak Plaza varanasi friend missing

मौत बनी पहेली: नाइट क्लब में क्या हुआ था? विनायक प्लाजा में 5वीं मंजिल से गिरा था ट्रांसपोर्टर; दोस्त लापता

Sun, 02 Nov 2025 01:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:02 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के विनायक प्लाजा स्थित नाइट क्लब में मारपीट के युवक के साथ हादसे की सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी माैत हो गई थी। परिजनों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Transporter dies suspicious circumstances after falling 5th floor of Vinayak Plaza varanasi friend missing
ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा की पांचवी मंजिल से संदिग्ध हाल में गिरकर रामकटोरा के ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह (30) की मौत हो गई। बीती रात घटना के बाबत परिजनों ने 5वीं मंजिल के एक बार रेस्टोरेंट से फेंकने का आरोप लगाया है। सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन किए। सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस ने खंगाला। पार्टी के लिए साथ गया सूरज का दोस्त भी घटना के बाद से लापता है। बताया गया है कि नाइट क्लब में मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के मधेपुरा का रहने वाला सूरज सिंह का चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा पर ट्रांसपोर्टर था। पिशाच मोचन के रमाकांत नगर कालोनी निवासी सूरज सिंह अपने दोस्त बबलू शाह के साथ पार्टी करने माई टेबल रेस्टोरेंट गया था। शराब पीने के बाद डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर उसका किसी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाउंसरों ने उसे पकड़ कर बाहर निकाल दिया। देर रात 1.10 बजे के करीब सूरज सिंह क्लब की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

परिजनों में मचा कोहराम

रविवार की सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सूरज को नीचे फेंकने का आरोप लगाया। सूरज के साथ गया दोस्त भी लापता है। इस बाबत सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हर पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले गए। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। 

रेस्टोरेंट संचालन करने वाले और कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सूरज के भाई बादल की तहरीर पर जांच की जा रही है। बादल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया और कहा कि रामकटोरा क्षेत्र में सूरज का विंध्यवासिनी ट्रांसपोर्ट है। इस व्यवसाय से लगभग 12 लोगों का परिवार चलता है। इसलिए उसका भाई आत्म हत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed