{"_id":"5c266d51bdec2256af3f51bf","slug":"pm-narendra-modi-will-give-gift-to-purvanchal-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में पीएम मोदी आज लिखेंगे विकास की नई इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में पीएम मोदी आज लिखेंगे विकास की नई इबारत
Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra
अखिलानंद तिवारी,अमर उजाला,गाजीपुर
अखिलानंद तिवारी,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गाजीपुर दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी की जिले में तीसरी यात्रा को लेकर पूरे पूर्वांचल में उत्साह और उमंग का माहौल है। पीएम को सुनने के लिए गाजीपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे।
साथ ही सभा में आने के लिए पूरे पूर्वांचल में न्योता भेजा गया है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की निकटता के कारण प्रधानमंत्री की गाजीपुर पर विशेष निगाह है। पीएम शनिवार को जनपद में करोड़ों की परियोजनाओं का जहां घोषणा करेंगे, वहीं महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसी दिन मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी जाएगी।
साथ ही जिले को अन्य बड़ी सौगात मिलनी तय है। पूरे पूर्वांचल को देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ना, अंधऊ हवाई अड्डे को विकसित करना, संचार व्यवस्था को समृद्ध बनाना और सड़कों का जाल बिछाना यह सारा विकास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से किया है।
विज्ञापन
गाजीपुर के प्रथम आगमन पर आरटीआई मैदान में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण पीएम ने किया था और उन्हें समय के भीतर पूरा कराने का वादा भी किया था। अब तक कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा चुका है, जबकि अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल को फोरलेन सहित सड़क मार्ग का जाल बिछा कर प्रधानमंत्री ने विकास का नया सपना दिखाया है।

बतौर प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री
बतौर प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार 29 नवंबर को गाजीपुर के आरटीआई मैदान पहुंचेंगे और पूर्वांचल के विकास के सपने को और विस्तार देंगे। औड़िहार में हैवी रिपेयर डेमू इंजन एवं लाइटिंग शेड कारखाना तथा डेमू ट्रेन वाशिंग लाइन, ताड़ीघाट -गाजीपुर-मऊ को जोड़ने के लिए रेल कम रोडब्रिज, गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा वाराणसी-गाजीपुर-मऊ मार्ग को फोरलेन से जोड़ने का काम किया है।
इतना ही नहीं गाजीपुर से कोलकाता, मुंबई, जम्मू और वैष्णो देवी के लिए सीधे ट्रेन चलाई गई। प्रधानमंत्री के सहयोग से किए गए यह ऐसे कार्य हैं, जो पूर्वांचल के विकास को एक नया स्वरूप प्रदान करते हैं। पूर्वांचल की इस विकास यात्रा को नया आयाम देने शनिवार को एक बार फिर पीएम यहां आ रहे हैं। जनपदवासियों को उम्मीद है कि पीएम नई- नई परियोजनाओं की घोषणा कर इस इलाके के पिछड़ेपन को दूर कर नयी इबारत लिखने की शुरूआत करेंगे।

लोस चुनाव से पूर्व सियासी माहौल तैयार करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाजीपुर आगमन चाहे जिन कारणों से हो, लेकिन लोग इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैँ। राजनीतिक पंडितों की माने तो 14 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गाजीपुर आए थे। चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पांच नवंबर से सोनभद्र में परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की थी।
परिवर्तन यात्रा के जिले में पहुंचने के बाद उसे संबोधित करने और पूर्वांचल में सियासी माहौल गर्म करने मोदी गाजीपुर आए थे। इस बार भी लोकसभा चुनाव सिर पर है और मोदी जिले में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर राजभर मतों के साथ अन्य वोटरों पर निशाना साधेंगे। उनकी सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं।