{"_id":"6155424b8ebc3edadf304152","slug":"pm-narendra-modi-will-give-50-smart-e-buses-on-5-october-to-varanasi-route-could-not-be-decided-yet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पांच अक्तूबर को पीएम मोदी देंगे 50 स्मार्ट ई-बसों की सौगात, अभी तक तय नहीं किया जा सका रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पांच अक्तूबर को पीएम मोदी देंगे 50 स्मार्ट ई-बसों की सौगात, अभी तक तय नहीं किया जा सका रूट
Thu, 30 Sep 2021 10:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:28 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 50 स्मार्ट इलेक्ट्रानिक बसों की सौगात देंगे। इन बसों को चार्ज करने के लिए ई-चार्जिंग बस स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली बनारस की 50 ई-बसें पांच अक्तूबर से ही संचालित हो जाएंगी। इन बसों को चार्ज करने के लिए मिर्जामुराद में तैयार हो रहे ई-चार्जिंग बस स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम के सौगात से पहले अब तक इलेक्ट्रानिक बसों के रूट तय नहीं हो पाए हैं। इसके लिए परिवहन निगम और ट्रैफिक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके द्वारा बसों के सुगम और निर्बाध परिचालन के लिए रूट का मैप तैयार करना है, जो सड़कों की स्थिति के साथ संकरे मार्ग को देखकर तय किया जाना है।
विज्ञापन
ई- बस चार्जिंग स्टेशन का कुछ काम अभी बाकी
बुधवार को लखनऊ से आए नगरीय परिवहन निदेशालय के ज्वाइंट डायरेक्टर अजीत सिंह ने कैंट रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी के साथ ई- बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रबंधक एके सिंह व अन्य अधिकारियों को पांच अक्तूबर से पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्टेशन पर चार्जिंग के लिए बिजली कनेक्शन लेने पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज केके तिवारी ने कहा कि ई-चार्जिंग बस स्टेशन का कुछ काम अभी बाकी है। बिजली कनेक्शन के लिए भी चर्चा की गई। स्टेशन का सभी कामों को पांच अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जानिए किराया के बारे में
रूट का चयन यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। साथ ही नगरीय परिवहन निदेशालय ने किराया भी निर्धारित कर दिया है। ई-बसें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। बस का किराया निर्धारित करने के बाद अब रूट का खाका तैयार किया जा रहा है। मिर्जामुराद में चल रहा चार्जिंग स्टेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।
किलोमीटर बस का किराया
03 10
06 15
10 20
14 25
19 30
24 35
30 40
36 45
42 50
किलोमीटर बस का किराया
03 10
06 15
10 20
14 25
19 30
24 35
30 40
36 45
42 50