{"_id":"5a92f29e4f1c1bb0098b4fac","slug":"pm-narendra-modi-will-come-on-twelve-march-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 12 मार्च को बनारस आएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 12 मार्च को बनारस आएंगे पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : file photo
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वाराणसी आएंगे। इमैनुअल मैक्रोन का शहर में सारनाथ, बीएचयू जाने के साथ ही गंगा आरती देखने का कार्यक्रम है। तैयारियों के संदर्भ में शासन ने डीएम योगेश्वर राम मिश्र को रविवार की सुबह लखनऊ बुलाया था।
प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी ने डीएम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इमैनुअल मैक्रोन के संभावित भ्रमण वाले स्थानों को दुरुस्त करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करने को भी कहा गया है।
सूत्रों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति काशी को कोई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी फ्रांस पहल कर सकता है। इमैनुअल मैक्रोन और पीएम नरेंद्र मोदी 12 मार्च की सुबह आएंगे और देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम अपने दौरे में मंडुवाडीह आरओबी का उद्घाटन करने के साथ ही कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टेनमायर का भी 22 मार्च को वाराणसी आने का कार्यक्रम है।