फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi visit varanasi prime minister will inaugurate Road and drain but work left incomplete

पीएम मोदी को करना है लोकार्पण: सड़क और नाली का काम रह गया अधूरा, सात दिन में कैसे होगा पूरा

Mon, 18 Oct 2021 11:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाले कई निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी आई है लेकिन चांदपुर में बनने वाली सड़क,नाली और इंटरलॉकिंग का काम अधूरा है। 

विज्ञापन
PM narendra Modi visit varanasi prime minister will inaugurate Road and drain but work left incomplete
चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में 10.58 करोड़ से चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए लोकार्पित होने वाले निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी जरूर आई है लेकिन औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में बनने वाली सड़क, नाली और इंटरलाकिंग का काम कछुआ चाल से हो रहा है। इनमें से कोई भी कार्य 50 फीसदी भी नहीं हो पाया है, जबकि अफसर पीएम के हाथों इसे लोकार्पित कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग 10.58 करोड़ की लागत से नाली, इंटरलॉकिंग और सड़क का निर्माण कार्य करा रहा है। एक साल पहले कार्य शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि जल्द ही गड्ढायुक्त सड़क, बजबजाते नाले और कच्ची पटरियों से उड़ती धूल से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को लेकर उठे थे सवाल 
मगर पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम में तेजी नहीं आ पाई। वहीं जिस ठेकेदार को कार्य दिया गया है, उसके कार्य को लेकर शुरुआत में ही सवाल भी उठे थे लेकिन अफसरों की मिलीभगत के चलते काम दे दिया गया। अब हाल यह है कि जिस कार्य को अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, वह आधा भी नहीं हो पाया है।

जिलाधिकारी ने दी थी हिदायत मगर...

PM narendra Modi visit varanasi prime minister will inaugurate Road and drain but work left incomplete
नाली निर्माण का कार्य अधूरा - फोटो : अमर उजाला

करीब 20 दिन पहले कार्यों की समीक्षा करने के दौरान डीएम कौशल राज शर्मा ने भी कड़ी हिदायत देते हुए सात अक्तूबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कार्य उसी गति से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा कि कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे 25 अक्तूबर से पहले उन्हें पूरा कराया जा सके। ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
पढ़ेंः पीएम मोदी का बनारस दौरा: प्रधानमंत्री कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed