{"_id":"5c271424bdec22571d7e0113","slug":"pm-narendra-modi-visit-varanasi-and-ghazipur-today-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, एक दिन चोरों को सही जगह तक लेकर जाएगा चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बोले, एक दिन चोरों को सही जगह तक लेकर जाएगा चौकीदार
Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: अंकुर श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी पूर्वांचल के एक दिवसीय दौरे के दौरान वाराणसी और गाजीपुर में रहेंगे। दोनों जगह वह करोड़ो की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक पीएम का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कई नेता और आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

मंंच पर सीएम और राज्यपाल के साथ अन्य नेता मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में आइआइटी कालेज के ग्राउंड पहुंचे। यहां पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मंत्री मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे। जहां उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय हैं।

मेडिकल कॉलेज की रखेंगे आधारशिला
सभी ने मंच से जनता का अभिवादन किया। पीएम गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

पूर्वांचल के विकास को देख रहा यूपी
गाजीपुर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा आज गाजीपुर से देश के किसी भी कोने में जाना हो तो यहां से रेलगाड़ी मिल रही है। माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने के लिए भी यहां से ट्रेन चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पूर्वांचल उपेक्षित रहा, लेकिन आज पूर्वांचल के विकास को पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है। चाहे बंद गन्ना मिल हो या फिर यूरिया फैक्ट्री हो, हर जगह विकास दिख रहा है।

सबका साथ सबका विकास के आधार पर किया काम
पीएम के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 70 सालों में 13 मेडिकल कॉलेज बने थे, लेकिन पिछले 4 सालों में 17 मेडिकल कॉलेज बने हैं। साथ ही कहा कि विकास के लिए भाजपा सरकार ने किसी धर्म और मजहब को नहीं देखा, सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में शौचालय बनाने का काम किया है।

हर चौराहे पर दिख रहा विकास कार्य
उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में जो विश्वास दिखाया था वो आज सच होते दिख रहा है, हर सड़क हर चौराहे पर विकास कार्य दिख रहा है। 90 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क रसोई गैस देने का काम किया है। सीएम ने कहा कि आज महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी हो रहा है, इनके नाम पर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आने वाले पीढ़ियों के लिए यह कभी न मिटने वाली स्मृति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में आइआइटी कॉलेज के ग्राउंड पर कहा कि महाराजा सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया है। जब विदेशी आक्रांताओं ने भारत भूमि पर आंख उठाई तो महाराजा सुहेलदेव उन महावीरों में थे जिन्होंने उनका डटकर मुकाबला किया और उन्हें परास्त किया।
देश के हर वीर-वीरांगनाओं को हमारी सरकार का नमन
महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में बहराइच में स्मारक बनाने का फैसला करने के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है, उनकी स्मृति को मिटने नहीं दिया जाएगा।

पूर्वांचल को मेडिकल हब बनाने की तैयारी
पीएम ने कहा कि आज गरीब से गरीब की भी सुनवाई होने का मार्ग खुला है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है। पूर्वांचल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार इसी दिशा में उठाया गया कदम है। अभी एक ठोस आधार बनाने में सरकार सफल हुई है। इस नींव पर मजबूत इमारत तैयार करने का काम अभी बाकी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देश में सबसे कम विकसित क्षेत्रों में से एक पूर्वांचल को मेडिकल हब बनाने की दिशा में निरंतर तेजी लाई जा रही है।

तैयार होंगे नए और मेधावी डॉक्टर
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है उससे इस क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा तो मिलेगी ही, गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर भी तैयार होंगे। करीब 250 करोड़ की लागत से जब ये कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा तो, गाजीपुर का जिला अस्पताल 300 बेड का हो जाएगा। इस अस्पताल से गाजीपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी लाभ होगा।

आयुष्मान योजना से यूपी के 14,000 हजार से ज्यादा लोगों को मिला लाभ
पीएम ने कहा आयुष्मान योजना के तहत 100 दिन के भीतर ही साढ़े छह लाख गरीब बहन-भाइयों का या तो इलाज हो चुका है या अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश के 14,000 हजार से ज्यादा बहनों-भाइयों को इसका लाभ मिला है।

पारदर्शिता के साथ काम करने से जनहित ऊपर रखा जाता है
जब सरकारें पारदर्शिता के साथ काम करती हैं, जब जनहित स्वहित से ऊपर रखा जाता है, संवेदनशीलता जब शासन का हिस्सा बनने लगती हैं, तब बड़े काम होते हैं। जब लक्ष्य व्यवस्था में स्थाई परिवर्तन होता है, तब बड़े काम होते हैं, तब दूर की सोच के साथ स्थाई और ईमानदार प्रयास किए जाते हैं। वोट बटोरने के लिए लुभावने उपायों का हश्र क्या होता है वो मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिख रहा है। सरकार बदलते ही वह खाद और यूरिया के लिए लाइन लगने लगी हैं।

ये कैसा खेल, कैसा धोखा
पीएम ने कहा कि कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सिर्फ 800 किसानों का ही कर्ज माफ हुआ। ये कैसा खेल, कैसा धोखा है। इतना ही नहीं जब कैग की रिपोर्ट आई उसमे से 35 लाख रुपये उन लोगों को मिला जो न किसान थे, न कर्ज था और न कर्ज माफी के हकदार थे। छह लाख करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफी का वादा किया था और दिया कितना सिर्फ 60 हजार करोड़।

अपना विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखिए
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका ये चौकीदार, बहुत ईमानदारी से दिन-रात एक कर रहा है। आप अपना विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखिए। क्योंकि चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ी हुई है। मुझ पर आपका विश्वास और आशीर्वाद ही एक दिन इन चोरों को सही जगह तक लेकर जाएगा।