फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit: Prime Minister Narendra Modi to Gift International Cricket Stadium, Sachin Tendulkar

आज काशी में पीएम : क्रिकेट स्टेडियम के साथ देंगे 1565 करोड़ की सौगात, आएंगे सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे

Sat, 23 Sep 2023 01:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 01:57 AM IST
सार

PM Modi Kashi Cricket Stadium : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। गंजारी में पूर्वांचल के पहले और यूपी के तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री सहित तमाम क्रिकेट खिलाड़ी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit: Prime Minister Narendra Modi to Gift International Cricket Stadium, Sachin Tendulkar
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और उत्तर प्रदेश की जनता को 1565 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वाराणसी के गंजारी में 450 करोड़ रुपये से बनने वाले पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वाराणसी सहित प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे।  ॉ

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में क्रिकेट के दिग्गज आएंगे। सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री सहित तमाम क्रिकेट खिलाड़ी आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, शिलान्यास समारोह के बाद क्रिकेट के दिग्गज श्री काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन

करीब छह घंटे तक शहर में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (23 सितंबर) को वाराणसी आएंगे। वह करीब साढ़े पांच घंटे तक शहर में रहेंगे और अलग-अलग तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएमओ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री 1115 करोड़ से बने अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इन विद्यालयों में कोरोना से मृत माता-पिता के मासूमों को दाखिला मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी की महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी: जानेंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या कहती हैं वाराणसी की महिलाएं

जरूरतमंदों को भी पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय आधुनिक सुविधा संसाधनों से लैस है। पीएम गंजारी में स्टेडियम के शिलान्यास के साथ ही जनसभा भी करेंगे। इसमें 50 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस जनसभा से पीएम मोदी बड़ा संकेत दे सकते हैं।  रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। महिलाओं से संवाद करना है।

सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता व विद्यार्थियों के बीच ढाई घंटे बिताएंगे पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit: Prime Minister Narendra Modi to Gift International Cricket Stadium, Sachin Tendulkar
वाराणसी में जनसभा से पहले लाभार्थियों से संवाद करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी 23 सितंबर को अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी और काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं के साथ ढाई घंटे बिताएंगे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहले अटल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शन का उद्घाटन करेंगे, फिर उनसे सीधा संवाद करेंगे। रुद्राक्ष से ही पीएम मोदी प्रदेश के सभी 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी प्रथम पंक्ति की सीट पर बैठकर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों की प्रस्तुति देखेंगे।

ये है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम, करेंगे मिनी रोड शो

PM Modi Varanasi Visit: Prime Minister Narendra Modi to Gift International Cricket Stadium, Sachin Tendulkar
वाराणसी में पीएम मोदी का काफिला - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी दोपहर में 12.30 बजे गंजाारी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। हेलिपैड पर उतरने के बाद खुली जीप पर सवार होंगे। अभिवादन करते हुए जनता के बीच से मंच पर पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक गंजारी में रहेंगे। जनसभा के बाद पीएम हेलिकाॅप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर पहुंचेंगे । परिसर का भ्रमण करने के बाद सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। ढाई घंटे तक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रहेंगे, फिर देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे।

जनसभा में आएंगे खिलाड़ी, ऐतिहासिक तैयारी

जनसभा से पहले पीएम मोदी क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य , मंडल, जिला व तहसील स्तरीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। युवक मंगल दल से जुड़ी खेल प्रतिभाएं भी बुलाई गई हैं। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई का दावा है कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने आ रहे हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि काशी आगमन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हो, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, रामगोपाल मोहले, नवरतन राठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed