फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi

पीएम आगमन के पूर्व पीएमओ ने मांगी योजनाओं की सूची

Fri, 06 Sep 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व पीएमओ ने योजनाओं की सूची मांगी है। पीएम का 69 वां जन्मदिन काशी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी भाजपा कर रही है। पीएमओ से सभी विकास एवं निर्माण कार्यों की सूची मांगी गई है। कौन कौन सी योजनाएं पूरी होने वाली हैं। इन सबका ब्योरा भेजा जा रहा है। माना जा रहा है पिछली बार की तरह इस बार भी पीएम काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट देंगे। पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने सांसद का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन पूजन के अलावा गंगा आरती में भी शामिल होंगे। प्रशासन भी पीएम के दौरे को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था बनाने में जुट गई है। विभागों को ताकीद किया जा रहा है। अपने अपने विभागों की योजनाओं की पूरी लिस्ट प्रशासन को भेजे ताकि इसे पीएमओ भेजा जा सके। दरअसल प्रधानमंत्री का जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती वाले दिन है। इस नाते 17 अगस्त को विश्वकर्मा समाज भी कुछ भव्य करने की तैयारी में है। समाज के जुड़े नेता शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि समाज की ओर से पीएम को देश का मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया जाएगा। अभी ऊपर के पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। पीएम आगमन से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed