फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi security during varanasi visit

10 एसपी संग इतने हजार जवान संभालेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान

Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi security during varanasi visit
29 दिसंबर को वाराणसी के 16वें दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान 10 पुलिस अधीक्षक संभालेंगे। प्रधानमंत्री से संबंधित कार्यक्रम स्थल, भुल्लनपुर स्थित हेलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट एसपीजी के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन


28 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलीकॉप्टरों का टच एंड गो का रिहर्सल होगा। इस बीच चांदपुर स्थित राष्ट्रीय बीज अनुसंधान केंद्र परिसर व आसपास और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल व इसके आसपास रहने वालों का सत्यापन खुफिया इकाइयों कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 10 एसपी के अलावा 15 एएसपी, 29 डिप्टी एसपी, दो सौ सब इंस्पेक्टर, 1900 कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी व पांच कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स सहित छह हजार से अधिक जवान, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एसपीजी के अधिकारियों ने एक बार फिर चांदपुर स्थित बीज अनुसंधान केंद्र, भुल्लनपुर पीएसी स्थित हैलीपैड, बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल व हेलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से विमर्श किया। इसके अलावा केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

भुल्लनपुर से चांदपुर तक सड़क मार्ग से आएंगे पीएम 

PM narendra modi security during varanasi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भुल्लनपुर पीएसी पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से चावल अनुसंधान संस्थान आएंगे और फिर सड़क मार्ग से हेलीपैड जाएंगे। फिर हेलीकॉप्टर से बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल जाएंगे।
 
डीएम सुरेंद्र सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसडीएम पिंडरा, भुल्लनपुर पीएसी हेलीपैड पर एसडीएम राजाताबाल, हेलीपैड से चांदपुर के बीच सहायक निदेशक बचत, चावल अनुसंधान संस्थान पर एडीएम प्रशासन, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, बड़ालालपुर हेलीपैड पर एसडीएम सदर, हेलीपैड से हस्तकला संकुल मार्ग पर एएसडीएम सदर आशा राम वर्मा, हस्तकला संकुल में सीडीओ गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
 
वहीं चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के लैब, पुस्तकालय, पीएम के प्रवेश मार्ग, सुरक्षा आदि का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
 
कमिश्नर ने एसपीजी टीम के साथ भूलनपुर परिसर में बनने वाले हेलीपैड का भी मुआयना किया। इस दौरान हेलीपैड के आसपास के पेड़ों की छंटाई करने, रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।

आमजन की गतिविधियों पर नजर रखें, न हो लापरवाही

वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान आमजन की गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखें। बैरिकेडिंग के भीतर रहने वाले कोई ऊलजलूल हरकत न करने पाए, इस पर पूरा फोकस रहे।

एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों को यह निर्देश दिया। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाए, लेकिन इसकी आड़ में किसी से बदसलूकी नहीं होनी चाहिए।

शहर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में 10 पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में छह हजार से अधिक पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवान शुक्रवार की शाम अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी तैनात रहेंगे।

वहीं, बाह्य सुरक्षा घेरे में पुलिस, पीएसी व सीपीएमएफ के जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और अग्निशमन विभाग के कर्मी तैनात रहेंगे। फोर्स की ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि फोर्स तब तक ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगी जब तक कि वीवीआईपी बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान न भर लें और यातायात व्यवस्था सामान्य न हो जाए।

फोर्स की ब्रीफिंग के बाद पीएम मोदी की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। डमी फ्लीट को कचहरी सहित कुछेक अन्य स्थानों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सेना के हेलीकाप्टरों ने टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed