वाराणसी में बोले पीएम-'सैन्य सेवाओं के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को दिया जायेगा परमानेंट कमीशन'
{"_id":"5c81e447bdec2214374a6690","slug":"pm-narendra-modi-live-update-from-varanasi","type":"live","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बोले पीएम-'सैन्य सेवाओं के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को दिया जायेगा परमानेंट कमीशन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 08 Mar 2019 09:10 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : twitter
लाइव अपडेट
12:18 PM, 08-Mar-2019
सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा मेट्रो का शिलान्यास करने के लिए कानपुर जाएंगे।
12:13 PM, 08-Mar-2019
सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल के मंच से राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं और जनता को संबोधित कर रहे है। मंच पर आते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के लिए ये दिवस पूरे विश्व में एक नई चेतना और नया उत्साह पैदा करता है। यही काशी है जिसने देश को वीरांगना मणिकर्णिका यानि झांसी की रानी दी, जिन्होंने गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत में नई ऊर्जा का संचार किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की एक बड़ी प्रतीक, देवी अहिल्याबाई होल्कर ने ही बाबा विश्वनाथ के मंदिर को वर्तमान स्वरूप देने का काम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंच से जिन बहनों ने अपने संघर्ष की सफल कहानी सुनाई। उससे ही सभी बहनों प्रेरणा मिली और यहां पर उपस्थित सभी महिलाओं में बहुत जज्बा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में, बेटियों और बहनों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में, बेटियों और बहनों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाएं गांव में हो या शहर में, उन्हें उद्यमिता के अवसरों के मिलने में परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। मातृत्व अवकाश को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते करने का फैसला भी हमारी ही सरकार ने लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रात की शिफ्ट में महिलाएं काम कर सकें, इसके लिए हमारी सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए दफ्तर में क्रेच की भी व्यवस्था का नियम बनाया है। हाल ही में सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि भारतीय सैन्य सेवाओं के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को परमानेंट कमीशन दिया जायेगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप जो काम कर रही हैं, उससे अपने परिवार को तो सहारा दे ही रही हैं। साथ ही देश को भी समृद्धि की ओर ले जा रहीं हैं। गावों में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को भाजपा सरकार ने चलाया है। इसके तहत देश की करोड़ों बहनों को भी भारत से गरीबी को दूर करने की एक महत्वपूर्ण ताकत बनाने का अभियान चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि पांच साल पहले पूरे देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप को 23 हजार करोड़ रुपये का लोन मिलता था। भाजपा की सरकार आने के बाद ये राशि 44 हजार करोड़ रुपये हो गई है। अब सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों ने व्यर्थ हो रही चीजों से नई चीजें बना कर खुद को स्वावलंबी बनाया है।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में 15 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं इनमें से 11 करोड़ से अधिक महिला उद्यमियों को मिले हैं। उत्तर प्रदेश में भी सवा करोड़ से अधिक बिना गारंटी के ऋण दिए गए हैं जिसमें से करीब 86 लाख महिलाओं ने लिए हैं। पिछले वर्ष सहकारिता के क्षेत्र में 31 लाख से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग दी गयी और कृषि विज्ञान केंद्रों एवं अन्य क्षेत्रों में भी 9 लाख से अधिक महिलाओं का कौशल विकास किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की महिलाओं का स्वभाव है कि वो स्वयं से ज्यादा परिवार के विषय में सोचती है। खुद की बीमारी और खानपान का भी ध्यान नहीं रखती। लेकिन अब मुझे ये व्यवस्था बदलनी है। इसके लिए भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत की है। जिसमें सभी माताएं और बहनें अपना और अपने परिवार का इलाज करा सकती हैं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी बात को खत्म करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश और पूरी दुनिया के सभी को शुभकामनाएं दी। 'भारत माता की जय' और 'भारतीय नारी की जय' का उद्घोष किया।

11:25 AM, 08-Mar-2019
सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल के मंच से महिलाएं सरकार के योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बता रहीं है। महिलाओं ने बताया कि आजीविका मिशन से कैसे उनके जीवन में बदलाव आया है।
11:15 AM, 08-Mar-2019
सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन में पहुंच चुके हैं। वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।
10:37 AM, 08-Mar-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर वाराणसी के लालपुर पहुंच गया है। वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल की तरफ रवाना हो गए।
10:13 AM, 08-Mar-2019
काशी विश्वनाथ मंदिर में जनता को संबोधित करने के बाद अंत में नरेंद्र मोदी ने 'हर-हर महादेव' का उद्घोष किया। इसके बाद पीएम मोदी काशी विश्वनाथ से निकल कर सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल की ओर रवाना हो गए। हस्तकला संकुल पहुंच कर वहां से पीएम मोदी महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 AM, 08-Mar-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जनता को संबोधित कर रहे है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में जमीन देने वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन सभी का आभारी हूं। जिन्होंने अपनी जमीन बाबा विश्वनाथ के समर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए। लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों से काशी विश्वनाथ दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया। लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है। जब महात्मा गांधी यहां आये थे, तो उनके मन में भी ये पीड़ा थी की भोले बाबा का स्थान ऐसा क्यों है और बीएचयू के एक कार्यक्रम में बापू अपने मन की व्यथा बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है। अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे। पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई। इसके कारण 40 से ज्यादा पुरातात्विक मंदिर इस पूरे धाम के अंदर से मिले। अब इन मंदिरों की मुक्ति का रास्ता भी खुला है। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उनकी आस्था को अब बल मिलेगा।
आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी।
09:39 AM, 08-Mar-2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर मठ की जमीन पर फावड़े से गड्ढा खोद कर और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को रखकर भूमि पूजन किया।
09:25 AM, 08-Mar-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ के गर्भ गृह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने काशी विश्वनाथ की पूजा की। इसके साथ ही गर्भ गृह में ही 'हर-हर महादेव' का उद्घोष भी किए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के स्थान की तरफ रवाना हो गए।
09:00 AM, 08-Mar-2019
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को 19वीं बार आए हैं। इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 8.15 पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।
बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। पुलिस लैइन के बाहर छोटे-छोटे बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भगवा रंग के गुब्बारे हिला कर किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिला कर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। पुलिस लाइन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरफ रवाना हो गए हैं।