{"_id":"5a8871cf4f1c1b0a7b8b7997","slug":"pm-narendra-modi-book-giving-to-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को गिफ्ट में दी जा रही पीएम की ‘एग्जाम वॉरियर्स’, पुस्तक में मोदी ने दिए ‘25 मंत्र’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को गिफ्ट में दी जा रही पीएम की ‘एग्जाम वॉरियर्स’, पुस्तक में मोदी ने दिए ‘25 मंत्र’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया का सबसे नायाब तोहफा कुछ है तो वो है किताब। किताबें अच्छी दोस्त होने के साथ ही किसी को देने के लिए सबसे अनमोल तोहफा हो सकती हैं और बच्चों को ऐसा ही नायाब तोहफा दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।
परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव से उबरने के लिए 25 मंत्रों वाली पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ बेहद खास और उपयोगी है। यही वजह है कि कई विद्यालयों ने अपने बच्चों को ये किताब गिफ्ट के तौर पर दिया है।
कहीं फेयरवेल पार्टी में तो कहीं दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर ये किताबें उन्हें दी जा रही हैं। परीक्षा को डर की तरह नहीं बल्कि एक योद्धा की तरह उस पर फतह हासिल करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए ‘एग्जाम वॉरियर्स’ लिखी।
विज्ञापन
बीते तीन फरवरी को इसे लांच किया गया। बेहद अनोखे अंदाज में लिखी गई 198 पृष्ठों की इस किताब में पीएम ने बच्चों को 25 मंत्र दिए हैं जिसमें परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने की सीख है तो ज्ञान ध्यान अर्जित का खजाना भी है। नंबरों की फिक्र छोड़ने और अपनी ताकत पहचाने की सलाह भी है।
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के नाम पत्र भी लिखा है। ध्यान केंद्रित करने को योग के कई आसनों को भी इस पुस्तक में समेटने का भी कोशिश की है। पुस्तक में कई गतिविधियों को भी शामिल किया गया है, इसके अभ्यास से परीक्षा के तनाव से मुक्ति का हल भी है। शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान इसी पुस्तक के कई मंत्रों को पीएम ने बच्चों के साथ साझा भी किया।

50 प्रतिशत कैश बैक पर पेटीएम पर उपलब्ध
demo pic
पीएम मोदी की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ तीन फरवरी को लांच की गई। इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। पेटीएम पर ये 50 प्रतिशत कैश बैक के साथ उपलब्ध है जो कि 21 फरवरी तक के लिए है। वहीं अमेजन भी इस पुस्तक चालीस प्रतिशत की खास छूट दे रहा है।
कई स्कूलों की ओर से इसके ऑर्डर दिए गए हैं। इस पुस्तक में कई क्यूआर कोड भी दिए गए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन कर बच्चे अपनी गतिविधियों को साझा भी कर सकते हैं। मोबाइल पर नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर एग्जाम वॉरियर्स के मॉड्यूल को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मंत्रों में कुछ खास...
- परीक्षा उत्सव है, इसे मनाइए
- परीक्षा अपनी तैयारी को टेस्ट करती है आपको नहीं
- योद्धा बनिए, चिंतक नहीं
- प्रतिस्पर्धा खुद से करिए
- समय आपका है, इसका बेहतर इस्तेमाल करिए
- अपना बेस्ट दीजिए
- जो खेले वो खिले