{"_id":"5c63b2e6bdec225567680382","slug":"pm-narendra-modi-attend-5-program-in-three-and-half-hour-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, 3382 करोड़ की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, 3382 करोड़ की देंगे सौगात
Tue, 19 Feb 2019 07:45 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Feb 2019 07:45 AM IST
सार
- संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू में दो परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- डीएलडब्ल्यू में 10 हजार एचपी क्षमता के कनवर्टेड इंजन को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में आज पधार रहे हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) काशी के लोगों को 2903 करोड़ की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे 6 घंटे तक रुकेंगे और पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ही शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 3382 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने 19 फरवरी को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री सबसे पहले संत रविदास मंदिर में जयंती समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर जाकर दोनों ही परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां से वे डीरेका जाएंगे और 10 हजार अश्व क्षमता के कनवर्टेड इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पीएम औढ़े में परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करके रवाना हो जाएंगे। संसदीय क्षेत्र में पीएम के 17वें दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
Trending Videos
जनसभा स्थल के आसपास किया जा रहा सत्यापन
प्रधानमंत्री मोदी की औढ़े में जनसभा के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर की जा रहा है। एलआईयू की टीम के साथ स्थानीय पुलिस लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।