फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi as Ram, Nawaz Sharif as Ravana, Shiv Sena lauds surgical strikes`

मोदी को राम, नवाज को दिखाया रावण, दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

Wed, 05 Oct 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi as Ram, Nawaz Sharif as Ravana, Shiv Sena lauds surgical strikes`
- फोटो : amarujala

LoC पार सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश की राजनीति में उठापठक का दौर जारी है। जहां कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं तो वहीं शिवसेना ने फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है। वाराणसी में लगे पोस्टर में शिवसेना ने पीएम मोदी को भगवान राम का अवतार दिखाया है।

विज्ञापन


पाक पीएम नवाज शरीफ को रावण और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेघनाथ का अवतार दिखाया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऐसे पोस्टर कई जगहों पर लगे हैं। यह पोस्टर शिवसेना की तरफ से बुधवार को लगाए गए हैं। जिसमें आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता संयज निरुपम ने भी सर्जिकल को स्ट्राइक पर सवाल खड़े

PM Narendra Modi as Ram, Nawaz Sharif as Ravana, Shiv Sena lauds surgical strikes`

आपको बता दें कि केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सैल्यूट किया था। साथ ही केजरीवाल ने मोदी से पाकिस्तान के दुष्प्रचार का करारा जवाब देने की गुजारिश भी की थी। राजनीतिक हलकों में इसे केजरीवाल का मोदी पर हमला समझा गया और मतलब निकाला गया कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो सबूत दिए जाएं।

केजरीवाल के बाद कांग्रेस नेता संयज निरुपम ने भी सर्जिकल को स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना सीधे-सीधे सेना पर विश्वास न करने के बारबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed