फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra gave message to neighboring states of UP

बनारस की जनसभा से पीएम मोदी ने यूपी के पड़ोसी राज्यों को भी साधा

Wed, 19 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
PM narendra gave message to neighboring states of UP
प्रधानमंत्री - फोटो : amar ujala
मिशन 2019 लोकसभा चुनाव की प्रयोगशाला काशी हिंदू विश्वविद्यालय बना है। जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री ने देश भर के बौद्धिक लोगों के बीच आस पास के राज्यों को साधा है। बीएचयू में देश भर के शिक्षक, छात्र और बौद्धिक लोगों के बीच सत्र चलाया। यूपी से सटे राज्य बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के बुद्धिजीवियों तक पीएम ने संदेश दिया है।
विज्ञापन


बीएचयू में प्रधानमंत्री प्रधान सेवक की हैसियत से नहीं बल्कि सांसद की हैसियत से पहुंचे और एकात्म, नैतिक और आध्यात्मिक विकास की आधारशिला रखी। उन्होंने जिस प्रकार से युवा मन को छुआ, उससे एक बार फिर से युवा आशा और विश्वास के साथ उनकी ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम ने साफ किया कि बीएचयू से ही स्वस्थ संरचना होगी और अभूतपूर्व राष्ट्र का विकास होगा। इसके पूर्व पीएम की अधिकतर जनसभाएं डीरेका, राजातालाब, दीनदयाल हस्तकला संकुल आदि स्थानों पर होती थी लेकिन इस बार जनसभा का स्थल बीएचयू को चुना गया। वह भी ऐसे दौर में जब वहां छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की दर्द को समझते हुए उन्होंने न केवल अटल इंक्यूबेशन सेंटर बल्कि वैदिक विज्ञान केंद्र व क्षेत्रीय नेत्र संस्थान दिया। इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। हर दौरे पर पार्टी की बैठक होती थी।


इस बार पीएम ने जनसभा को छोड़कर बाकी सभी कार्यक्रम में संगठन से दूरी बनाई थी। केवल संसदीय क्षेत्र की जनता, बच्चे, युवा, महिला से मुलाकात की। उनके बीच गए और काशीवासियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed