फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's vision for water conservation to be discussed today

Varanasi News: पीएम मोदी के जल संरक्षण दृष्टिकोण पर आज होगा मंथन

Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's vision for water conservation to be discussed today
बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विभाग की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और पुरातन छात्र सम्मेलन की शुरुआत होगी। इसमें विश्व संस्कृति में जल संरक्षण : एक विमर्श विषय पर चर्चा होगी। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण के दृष्टिकोण पर मंथन होगा। मुख्य अतिथि बीएचयू के पुरा छात्र और तमिलनाडु कैडर के आईएएस आनंद कुमार सिंह होंगे। वैदिक विज्ञान केंद्र में जल संरक्षण के अलग-अलग आयामों, ऐतिहासिक परंपराओं और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चर्चाएं होंगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. अशोक कुमार उपाध्याय करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस संगोष्ठी से इतिहास, समाजशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और नीति निर्माण के क्षेत्र में अंतर्विषयी संवाद को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के समापन सत्र में विभिन्न शोधपत्रों की समीक्षा और भावी शोध दिशाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी के जल संरक्षण दृष्टिकोण पर होगा मंथन
प्राचीन सभ्यताओं में जल संरक्षण की परंपराएं, भारतीय जनजातीय समाज और जल संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों में जल संरक्षण की अवधारणा, बौद्ध संस्कृति में जल का महत्त्व, गांधीवादी ग्राम दृष्टि और जल प्रबंधन, संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण प्रयास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को समझना है, बल्कि आधुनिक संदर्भों में जल संकट की चुनौतियों के समाधान के लिए वैचारिक आधार तैयार करना भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed