{"_id":"601bb6ac8ebc3e749e7d541c","slug":"pm-modi-writes-letter-expressing-grief-letter-sent-on-demise-of-varanasi-district-president-sister-and-the-mandal-worker-s-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएम मोदी ने पत्र लिखकर जताया शोक, जिलाध्यक्ष की बहन और मंडल कार्यकर्ता के दादा के निधन पर भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएम मोदी ने पत्र लिखकर जताया शोक, जिलाध्यक्ष की बहन और मंडल कार्यकर्ता के दादा के निधन पर भेजा पत्र
Thu, 04 Feb 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की बहन शांति देवी और संत रविदास मंडल कार्यसमिति के सक्षम पटेल के दादा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। जिलाध्यक्ष को आए पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि शांति देवी परिवार के लिए सशक्त आधार थीं। उनसे जुड़ी स्मृतियां उनके संस्कार और जीवन मूल्य परिवार के सदस्यों के साथ बने रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल से ईश्वर से प्रार्थना की। सक्षम पटेल को पीएम मोदी ने पत्र लिखकर कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद पटेल के निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के लिए किए गए काम हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि दुख में शामिल होने और पीएम के हौसले से मन मजबूत होता है। सक्षम पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की संवेदना से परिवार को शोक की घड़ी में मजबूती मिली है।
विज्ञापन